फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Calling himself a sub-inspector, took two lakhs in the name of the officer

Bareilly News: खुद को दरोगा बताकर अधिकारी के नाम पर ले लिए दो लाख

Thu, 02 Feb 2023 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Calling himself a sub-inspector, took two lakhs in the name of the officer
बरेली। देवरनिया पुलिस ने दो युवकों को पकड़कर पूछताछ शुरू की है। इनके खिलाफ शिकायत है कि इन्होंने एक अधिकारी के नाम पर किसी से काम कराने को दो लाख रुपये ले लिए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में रुपये लेने की बात कबूली भी है।
विज्ञापन

शहर के रामपुर गार्डन निवासी दो लोगों को देवरनिया थाना पुलिस ने सोमवार रात थाने बुलाया था। दोनों एक संगठन के पदाधिकारी बताए जा रहे हैं। मढ़ीनाथ निवासी एक शख्स ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की थी कि इनमें से एक खुद को दरोगा बताता है। उसके खिलाफ कुछ माह पहले एक फर्जी शिकायत हुई थी जिसका तभी निस्तारण हो गया था। अब उसी मामले में दोबारा जांच की बात और निस्तारण को लेकर इन लोगों ने उससे दो लाख रुपये वसूल लिए हैं। बताया है कि एक अधिकारी को भी हिस्सा देकर केस निपटाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

एसएसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देश पर जब पुलिस ने दोनों को बैठाया तो उन्होंने माफी मांग ली। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित पक्ष को पूरी रकम भी वापस कराने का दावा किया जा रहा है। पुलिस भी इनका आपसी समझौता मानकर मामला रफादफा करने के मूड में है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है, जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed