फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Call group will go to the homes of children who are absent for three days

Bareilly News: तीन दिन गैरहाजिर रहने वाले बच्चों के घर जाएगी बुलावा टोली

Thu, 11 Jul 2024 07:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Call group will go to the homes of children who are absent for three days
बरेली। परिषदीय विद्यालयों में लगातार तीन दिनों तक गैरहाजिर रहने वाले विद्यार्थियों के घर बुलावा टोली भेजी जाएगी। अधिक दिनों तक बिना सूचना के स्कूल नहीं आने वाले बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग कराई जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

पत्र अनुसार विद्यालयों में अधिकतर बच्चे अनुपस्थित रहते हैं। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। बच्चों की उपस्थिति में सुधार और ड्रॉपआउट को कम करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी निर्देश दिए गए हैं। अगर विद्यार्थी किसी कारण के बिना लगातार तीन दिनों तक अनुपस्थित रहता है तो उसके अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा। बुलावा टोली विद्यार्थी के घर भेजी जाएगी। शिक्षक पुनरावृत्ति कक्षाएं संचालित करेंगे। यदि विद्यार्थी उचित कारणों के बिना लगातार छह या छह से अधिक दिनों तक अनुपस्थित रहता है तो प्रधानाध्यापक उसके घर जाएंगे। स्कूल आने तक फॉलोअप किया जाएगा। एक माह में छह दिनों से अधिक अनुपस्थित रहने पर अध्यापक बच्चे के माता-पिता की काउंसलिंग केरेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed