{"_id":"64056fcc4e8348d3fc0de276","slug":"cafe-waiter-arrested-who-shot-a-man-in-bareilly-2023-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक को गोली मारने वाला कैफे का वेटर गिरफ्तार, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक को गोली मारने वाला कैफे का वेटर गिरफ्तार, साथी फरार
Mon, 06 Mar 2023 10:16 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Mar 2023 10:16 AM IST
सार
ब्रूबेरी कैफे में शनिवार देर रात हुई फायरिंग में गोली लगने से गौतम यादव नाम का युवक घायल हो गया था। उसके भाई ने चार लोगों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आरोपी युवक, घायल गौतम यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में राजेंद्रनगर के ब्रूबेरी कैफे में शनिवार देर रात हुई फायरिंग के मामले में घायल गौतम यादव के भाई उत्तम ने चार लोगों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी आनंद को जेल भेज दिया है। घटना के बाद ब्रूबेरी कैफे को सील कर दिया गया है। इधर, डीजीपी ने घटना की जानकारी एसएसपी से ली है।
विज्ञापन
किला चंदनगर निवासी उत्तम यादव ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई गौतम साथी के साथ ब्रूबैरी कैफे में खाना खाने गया था। तभी साथ में गए रितिक से वेटर आनंद वाल्मीकि की कहासुनी हो गई। इस पर आनंद ने तमंचा निकालकर गौतम को गोली मार दी।
विज्ञापन
उत्तम की शिकायत पर नामजद आरोपी हजियापुर निवासी आनंद वाल्मीकि को तमंचे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुकदमे में नामजद रवि, गंगा और सतीश को पुलिस तलाश कर रही है। जानलेवा हमले के मुकदमे में कैफे के मालिक को बचा दिया है।
विज्ञापन
यह था मामला
शनिवार रात किला चंदन नगर निवासी रितिक का उसकी प्रेमिका से विवाद हो गया था। वह रितिक के गले से सोने की चेन तोड़ ले गई तो वह उसका पीछा करते हुए दोस्तों के साथ ब्रूबेरी कैफे पहुंच गया। वहां प्रेमिका दूसरे लड़के-लड़कियों के साथ बैठी थी। रितिक ने उसे तमाचा जड़ दिया तो शोर मचाने पर रेस्टोरेंट के स्टाफ ने तमंचा निकाल लिया। एक गोली रितिक के दोस्त गौतम यादव के पीठ में लगी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, उसकी हालत में सुधार है।एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कैफे में फायरिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उसे जेल भेजा गया है। बाकी नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।