{"_id":"61a3c0e00734f4426c63339d","slug":"cadets-should-also-pay-full-attention-to-studies-with-ncc-bareilly-news-bly467545789","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी के साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दें कैडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी के साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दें कैडेट्स
विज्ञापन
आयोजन को संबोधित करतीं 8वीं यूपी गर्ल्स बटालियन से मेजर श्वेता सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी कैडेट्स ने लोक कला प्रस्तुत कर मोह लिया मन
बरेली। बरेली कॉलेज के सभागार में रविवार को एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कैडेट्स को एनसीसी प्रशिक्षण के साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देने को प्रेरित किया गया।
एनसीसी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 8 यूपी गर्ल्स बटालियन से मेजर श्वेता सिंह और विशिष्ट अतिथि गिंदो देवी महाविद्यालय बदायूं की प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा रहीं। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत के बाद कैडेट स्वर्णिमा शंखधार ने प्रस्तुति दी। कैडेट शिखा सागर, श्वेता सिंह ने देशभक्ति की कविता सुनाईं। मनीषा, दीक्षा ने पहाड़ी गानों पर नृत्य प्रस्तुति दी। अन्वेषा, शशांक ने समूह गान सुनाया। कार्यक्रम के अध्यक्ष और बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन कैडेट्स की प्रस्तुतियों को सराहा। उन्होंने एनीसीसी प्रशिक्षण हासिल कर देश की सेवा करने के लिए पढ़ाई में भी आगे रहने का सुझाव दिया।
कार्यक्रम का संचालन दिव्यांशी सैनी और चाहतलीन कौर ने किया। इस दौरान लेफ्टीनेंट डॉ. बीनम सक्सेना, केयर टेकर डॉ. अजिता सिंह तिवारी ने कैडेट्स को अनुशासन क ी जरूरत बताई। कार्यक्रम में डॉ. वीपी सिंह, डॉ. स्वदेश सिंह, डॉ. एसपी मौर्य, सूबेदार अमरीक सिंह और हवलदार संसार पाल समेत कॉलेज के शिक्षक और बड़ी तादाद में कैडेट्स मौजूद रहे। ब्यूरो