फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cache of drugs found in a four -storey house

चार मंजिला घर में मिला दवाइयों का जखीरा

Sat, 16 Jan 2016 01:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 16 Jan 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cache of drugs found in a four -storey house
बहेड़ी। बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला तो बहेड़ी में चार मंजिला घर के हर कमरे में दवाइयों का जखीरा मिल गया। यहां से करीब दो लाख 72 हजार रुपये की 37 प्रकार की दवाइयां और छह हजार की नारकोटिक्स दवाइयां बरामद की गई। मेडिकल स्टोर मालिक सुरेश चंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर संगीन धराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

अभियान शुक्रवार को एसडीएम पारस नाथ मौर्या, ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत कुमार और पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया। टीम सबसे पहले पहले शाहगढ़ पहुंची मगर यहां मेडिकल स्टोरों के शटर गिरे मिले। इसके बाद माथुर रोड स्थित विनय मेडिकल स्टोर से दवाइयों के सैंपल भरे गए। नैनीताल रोड स्थित गुप्ता मेडिकल स्टोर पर छापा मारा तो टीम के सदस्य दंग रह गए। दुकान के अंदर बनी सीढ़ी से घर में चार मंजिल मकान के हर कमरे से दवाइयां भरी मिलीं। यहां एविल के इंजेक्शन के अलावा छह हजार के नारकोटिक्स की दवाइयां भी बरादम की गईं। गोदाम में वह कास्मेटिक सामग्री भी मिली जिस पर प्रतिबंध लगा हुआ है। मेडिकल स्टोर के स्वामी खरीद की रसीद नहीं दिखा पाए। करीब छह बोरी दवाइयों को थाने लाकर सील कर दिया गया।
विज्ञापन



मामले को दबाने की कोशिश
बहेड़ी। नगर के कुछ लोग देर शाम तक थाने में जमा होकर मामले को दबाने की कोशिश में लगे रहे। ड्रग इंस्पेक्टर से भी हलकी धाराओं में मामला दर्ज करने का निवेदन किया गया। हालांकि मेडिकल एसोसिएशन उनकी मदद को आगे नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन



छापे की सूचना पर बंद हुए मेडिकल स्टोरों के नाम लिख लिए गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर नहीं चलने दिए जाएंगे। नशे का करोबार करने वाले मेडिकल स्टोर के लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति की जाएगी।
- नवनीत कुमार ड्रग इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed