{"_id":"67cdf18141ffa058770f5f61","slug":"cable-boxes-of-transformers-burnt-in-harungala-kalibari-line-broken-near-novelty-bareilly-news-c-4-lko1064-595995-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हरूनगला, कालीबाड़ी में ट्रांसफाॅर्मरों के केबल बॉक्स जले, नाॅवल्टी के पास लाइन टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हरूनगला, कालीबाड़ी में ट्रांसफाॅर्मरों के केबल बॉक्स जले, नाॅवल्टी के पास लाइन टूटी
विज्ञापन
बरेली। गर्मियों का सीजन अभी शुरू नहीं हुआ है। उससे पहले ही शहर में बिजली आपूर्ति बार-बार लड़खड़ा रही है। नई वर्टिकल व्यवस्था में एसडीई, जेई, टीजीटू, लाइनमैन आदि के बीच सही ढंग से समन्वय नहीं बन पा रहा। इससे लोकल फॉल्ट ठीक करने में भी तीन से चार घंटे तक का समय लग रहा है। शनिवार रात कालीबाड़ी में और रविवार दोपहर हरूनगला में ट्रांसफाॅर्मरों के केबल बॉक्स जलने से और नाॅवल्टी के पास केबल टूटने के कारण आपूर्ति बाधित रही।
आने वाली गर्मियों के सीजन में लोगों को सुचारू आपूर्ति मिल सके, इसके लिए शहर में पांच माह से मरम्मत समेत नई केबल डालने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और पोल बदलने के काम किए जा रहे हैं। रविवार को भी सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के श्यामगंज फीडर पर आरडीएसएस योजना के काम कराए गए। इस दौरान कालीबाडी, फालतूनगंज, पुराना रोडवेज के आसपास, सिकलापुर और श्यामगंज बाजार में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा कोहाड़ापीर उपकेंद्र के अशोक नगर फीडर पर भी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कटौती की गई। इससे पटवागली, चाहबाई, काली मंदिर इलाकों में आपूर्ति बाधित रही। रविवार को हरूनगला उपकेंद्र के हरूनगला में ट्रांसफार्मर के केबल बॉक्स में आग लगने के बाद कई केबल जल गए। ट्रांसफाॅर्मर को भी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने तीन घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा।
नाॅवल्टी के पास केबल टूट गया। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। हेल्पडेस्क पर स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना दी, लेकिन दो घंटे के बाद केबल ठीक करने टीम पहुंची। यहां भी तीन घंटे से ज्यादा कटौती की गई। कालीबाड़ी में श्यामगंज पुलिस चौकी के पास रखे ट्रांसफाॅर्मरों के केबल बॉक्स में आग लगने से शनिवार देर रात तक लोगों ने कटौती का सामना किया। यहां कई इलाकों में रविवार को भी मरम्मत कार्यों के कारण छह घंटे तक कटौती की गई। संवाद