फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CA January session results declared, four successful in both groups

Bareilly News: सीए जनवरी सत्र के नतीजे घोषित, दोनों ग्रुपों में चार सफल

Mon, 09 Mar 2026 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 09 Mar 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
CA January session results declared, four successful in both groups
बरेली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने जनवरी 2026 परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी कर दिया है। सीए इंटरमीडिएट व फाउंडेशन (दोनों ग्रुपों) में शहर के वंश मित्तल, तृप्ति सिंह, उत्कर्ष अग्रवाल और मो. अम्मार मलिक ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन

सीए इंटरमीडिएट के एकल ग्रुप में विशाल गुप्ता, नंदिनी अग्रवाल, वैष्णवी चौधरी, रचित अग्रवाल, अलीशा हसन, प्रेरित अग्रवाल, यश कुमार, बुशरा ने सफलता हासिल की है। संयम अग्रवाल, जाग्रति अग्रवाल, नंदिता जैन, रचित अग्रवाल, प्रत्युष मिश्रा, तनीषा गुप्ता, तरुशी अग्रवाल, अंशिका रस्तोगी, कुशाग्र अग्रवाल ने भी परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

बरेली परीक्षा केंद्र से सीए फाउंडेशन की परीक्षा में श्रेय अग्रवाल, अभिनव मित्तल, कृष्णा अग्रवाल, काव्या अग्रवाल, निखिल जुनेजा, विनती शर्मा, आस्था वार्ष्णेय, दिव्या जैन, अमोल मित्तल ने सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीएआई की बरेली शाखा के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल व सेंट्रल इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट स्टूडेंट्स एसोसिएशन (सीआईसीएएसए) अध्यक्ष सीए सुमित अग्रवाल ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है। सीए अतुल अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर सीए फाउंडेशन में 20 प्रतिशत एवं सीए इंटरमीडिएट में लगभग 15 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।

सचिव सीए गौरव अग्रवाल ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की मदद से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed