फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bypassing the order...1000 km. Only one driver was running the roadways bus till

Bareilly News: आदेश दरकिनार...1000 किमी. तक एक चालक ही दौड़ा रहा रोडवेज बस

Tue, 16 Apr 2024 06:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 16 Apr 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Bypassing the order...1000 km. Only one driver was running the roadways bus till
बरेली। रोडवेज बसों के संचालन में शासन के आदेशों को दरकिनार किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ में भी जिम्मेदार नहीं चूक रहे। मुख्यालय का स्पष्ट आदेश है कि अप-डाउन 600 किमी. की यात्रा पर जाने वाली बस पर दो चालकों की ड्यूटी होनी चाहिए। इसके बावजूद अधिकारी अप-डाउन 1,000 किमी. से ज्यादा दूरी तय करने वाली बसों पर भी एक ही चालक भेज रहे हैं। इससे चालकों में गुस्सा है और यात्रियों की जान भी खतरे में रहती है।
विज्ञापन

जुलाई 2019 में आगरा में चालक को झपकी आने के बाद रोडवेज बस नदी में गिरने से 44 यात्रियों की मौत के बाद शासन ने दो चालकों का नियम लागू किया था। इसके बावजूद बरेली-बंडा-दिल्ली 730 किमी., बरेली-दिल्ली-शाहजहांपुर 725 किमी., बरेली-चंडीगढ़ 1,018 किमी., बरेली-जयपुर-पीलीभीत 1,020 किमी., बरेली-देहरादून 660 किमी. समेत कई रूटों पर बसों को एक चालक के साथ ही दौड़ाया जाता है। ऐसे में चालक को थकान और झपकी आने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। एआरएम, टाइम कीपर समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारी सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहे हैं। नई तकनीक की बीएस-6 बसों का स्टेयरिंग भी नए और अनुभवहीन चालकों के हाथों दे दिया गया है। इस कारण इन बसों की मरम्मत का खर्च भी बढ़ रहा है। अब तक तीन नई बसें दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन

रोडवेज को 20 और नई बसें मिलीं, चालक आवंटन को लेकर आरोप
रीजन को 20 नई बीएस-6 मॉडल की बसें और मिल गई हैं। इनमें रुहेलखंड और बरेली डिपो को आठ-आठ और पीलीभीत डिपो को चार बसों का आवंटन किया गया है। इन बसों के लिए डिपो स्तर से चालक भी आवंटित कर दिए गए हैं। बरेली डिपो में चालकों के आवंटन को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे हैं। कुछ चालकों ने इसकी शिकायत की है। उनका कहना है कि नई बसों को संविदा के नए और अनुभवहीन चालकों को आवंटित किया गया है। पुराने और अनुभवी चालकों से पुरानी बसों को चलवाया जा रहा है। चालकों से रुपये लेकर आवंटन किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई बसों का बरेली, रुहेलखंड और पीलीभीत को आवंटन कर दिया गया है। डिपो स्तर से बसों को चालक और रूट का आवंटन किया जाना है। नियमानुसार 600 किमी. से ज्यादा यात्रा पर जाने वाली बस पर दो चालकों की तैनाती नहीं चाहिए। नई तकनीक की बसों पर अनुभवी और पुराने चालकों की तैनाती का आदेश है। यदि इसमें कोई गड़बड़ी हो रही है तो संबंधित एआरएम को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। - धनजीराम, सेवा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed