{"_id":"61c0db485110094dc6061bca","slug":"by-entering-the-house-the-violent-animal-made-the-innocent-a-morsel-bareilly-news-bly4699129182","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर हिंसक जानवर ने मासूम को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर हिंसक जानवर ने मासूम को बनाया निवाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। रविवार रात उत्तर खीरी वन रेंज धौरहरा क्षेत्र की गनापुर बीट में सरयू नदी पार जंगली जानवर डेढ़ साल की बच्ची रोमा को उठा ले गया। घटना के वक्त बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी। सोमवार सुबह जानकारी होने पर परिजन ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। सोमवार को गांव के बाहर उसके क्षत विक्षत अंग बरामद हुए। मौके पर पहुंची पुलिस अंगों को बरामद कर देकर सुबह उसकी खोजबीन पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उत्तर खीरी वन रेंज धौरहरा क्षेत्र की गनापुर बीट में सरयू नदी पार ग्राम पंचायत चकदहा मजरा मांझा सुमाली निवासी राममिलन निषाद के घर में रविवार देर रात जंगली जानवर घुसकर बिस्तर पर सो रही उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची रोमा को उठा ले गया। लोगों ने घटना की जानकारी वन विभाग व पुलिस को देकर रात किसी तरह गुजारी। सोमवार सुबह ग्रामीण बच्ची की तलाश में जुट गए। इस बीच गांव के बाहर खेतों में रोमा के कपड़े व क्षत विक्षत अंग लोगों को दिखाई पड़े। पग चिन्ह देखकर बाघ या तेंदुए की आशंका जताई जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह की अगुवाई में पहुंचीं वन विभाग की टीम ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वन क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि खेतों मिले पग चिन्हों भेड़िए के लग रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में जंगली जानवरों की पहचान कर नजर रखने के लिए विभागीय टीम लगा दी गई है। जल्द ही पिंजरे मंगवाकर जानवर पकड़ लिया जाएगा। इस दौरान वन विभाग के वन रक्षक सतीश मिश्रा, सत्यप्रकाश, अनिल कुमार, रमाशंकर पांडेय ने क्षेत्र में कांबिग की।
पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद
सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह ने पीड़ित के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना देते हुए दस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।