{"_id":"6ac94391c4dd60972e0df26a","slug":"by-breaking-the-pinaka-shri-ram-won-the-hand-of-sita-bareilly-news-c-4-bly1015-984463-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पिनाक को भंग कर श्रीराम ने किया सीता का वरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पिनाक को भंग कर श्रीराम ने किया सीता का वरण
Sat, 10 Oct 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जोगी नवादा स्थित त्रिवटीनाथ मंदिर में शुक्रवार को जनकपुर में श्रीराम के फुलवारी भ्रमण, धनुष-यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, सीता स्वयंवर, सीता-राम विवाह का मंचन किया। मंचन में दिखाया गया कि एक बार राजा जनक के राज्य में काफी दिनों से बारिश नहीं हुई। तब राजा ने राज्य के ब्राह्मणों से मंत्रणा की। ब्राह्मणों की आज्ञा मानकर राजा ने सोने का हल चलाया। हल घड़े से टकराने पर सुंदर कन्या निकली।
काफी समय से जनक के घर में भगवान शिव का धनुष पिनाक रखा था। किसी कारण से सीता ने उस धनुष को अन्यत्र रख दिया। इसकी जानकारी होने पर जनक ने सीता स्वयंवर का आयोजन किया। तय किया कि जो इस धनुष को तोड़ेगा, उसी से सीता ब्याही जाएंगी। बड़े-बड़े राजाओं को निमंत्रण दिया गया। रावण भी स्वयंवर में पहुंचा। सभी राजाओं ने धनुष तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे हिला तक न सका। विश्वामित्र ने अपने शिष्य राम को शिव के धनुष को तोड़ने का आदेश दिया। भगवान राम ने धनुष को तोड़कर सीता का वरण किया। रामलीला में संयोजक गिरधारी लाल साहू, सुरेश चंद राठौर, धर्मेंद्र राठौर रिंकू, हरिओम राठौर, पंडित सुनील दत्त शर्मा, लक्ष्मी नारायण राठौर, मनोज राठौर आदि मौजूद रहे।