फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Buyers gathered on Sunday, there was a jam in the city

Bareilly News: रविवार को उमड़े खरीदार, शहर में लगा जाम

Mon, 18 Mar 2024 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 18 Mar 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Buyers gathered on Sunday, there was a jam in the city
बरेली। रविवार को होली की खरीदारी करने लोग घरों से निकले तो उन्हें जाम से जूझना पड़ा। सिविल लाइंस इलाके में भीड़ ऐसी रही कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। अय्यूब खां चौराहे से नावल्टी व महादेव पुल तक जाम लगा। पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम साबित हुई।
विज्ञापन


अवकाश होने की वजह से शहरवासी परिवार सहित होली की खरीदारी करने निकले तो बाजार में कारों की भरमार होने की वजह से जाम लग गया। नावल्टी चौराहे की तरफ से रोडवेज बसें आने की वजह से दिक्कत और बढ़ गई। नावल्टी से अय्यूब खां चौराहे तक गाड़ियां ही गाड़ियां दिख रही थीं। दोनों लेन पर जाम लगा रहा। महादेव पुल पर भी लंबा जाम लगा रहा। काफी देर तक लोग इसमें फंसे रहे। कोहाड़ापीर हो या नावल्टी चौराहा, दोनों तरफ से पुल पार करने में लोगों को पसीना बहाना पड़ा। दोनों ही तरफ चौराहों पर जाम रहा। महादेव पुल बनने के बाद सिविल लाइंस से कोहाड़ापीर तक आसान सफर का सपना संजोए लोग अय्यूब खां चौराहे से आगे बढ़ने में ही हांफ गए। कई लोग भीड़ देखकर लौट गए। नावल्टी चौराहे पर यातायात पुलिस तैनात थी पर वह भी वह जाम नहीं खुलवा सकी।
विज्ञापन


पुल के नीचे भी लगा जाम
माना जा रहा था कि महादेव पुल बनने से कुतुबखाना चौराहे पर अब जाम नहीं लगेगा पर रविवार को वहां भी जबरदस्त जाम रहा। बाइक वालों को निकलनेे के लिए रास्ता नहीं मिल रहा था। किला से कुतुबखाना तक यही स्थिति रही। चूड़ी वाली गली व घंटाघर से बड़ा बाजार जाने वाली गली खचाखच भरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed