फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Buy register worth 55 to get book on 60 rupees

पहले 55 रुपये का रजिस्टर खरीदो तब मिलेगी साठ रुपये की किताब

Sun, 22 Apr 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 22 Apr 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
Buy register worth 55 to get book on 60 rupees
NCERT
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को लगे एनसीईआरटी किताबों के स्टाल पर किताबें खरीदने आए छात्रों ने बुक सेलरों की कारगुजारी भी बयां की। आलम यह है कि दुकानदार बिना रजिस्टर या कॉपी के एनसीईआरटी की किताब नहीं दे रहे हैं। इसकी शिकायत डीआईओएस तक भी पहुंची है। उनका कहना है कि अगर छात्रों के सामने ऐसी समस्या है तो वे सीधे शिकायत करें।
विज्ञापन

इस बार माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा नौ से 12 तक 31 किताबें चलाने का निर्णय लिया है। किताबें मार्केट में आ गईं है। हालांकि बारहवीं गणित और कुछ अन्य विषयों की किताबें अब भी नहीं आईं हैं। शनिवार को जीजीआईसी में एक बुक सेलर ने एनसीईआरटी की किताबों के प्रचार के लिए स्टाल लगाया। यहां सुबह से ही किताबें खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। यहां बारहवीं की फिजिक्स, केमिस्ट्री, दसवीं की साइंस और गणित, कक्षा नौ की विज्ञान और गणित जैसी कई किताबें बेची गईं। किताबें खरीदने आए कक्षा दस के छात्र अभिषेक, मुकुंद, रचित का कहना था कि वह गणित की किताब खरीदने दुकान पर गए तो दुकानदार ने साठ रुपये की किताब के साथ 55 रुपये का रजिस्टर लेने का दबाव डाला। कॉलेज वाले छात्रों से किताबों के साथ गाइड भी खरीदवा रहे हैं। डीआईअेाएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि कॉलेज गाइड नहीं खरीदवा सकते।
विज्ञापन


यह हैं किताबों की कीमतें
कक्षा नौ 
गणित : 60 रुपये
विज्ञान : 57 रुपये 
इतिहास : 42 रुपये
भूगोल : 17 रुपये
अर्थशास्त्र : 11 रुपये
लोकतांत्रिक राजनीति : 25 रुपये

कक्षा दस
गणित : 60 रुपये
विज्ञान : 66 रुपये

कक्षा 11 
भारत का संविधान : 35 रुपये
राजनीतिक सिद्धांत : 25 रुपये
भौतिक विज्ञान प्रथम : 55 रुपये
भौतिक विज्ञान द्वितीय: 44 रुपये
रसायन विज्ञान प्रथम : 57 रुपये
रसायन विज्ञान द्वितीय:38 रुपये
सामाजिक शास्त्र : 17 रुपये 
समाज का शोध : 16 रुपये
गणित : 76 रुपये
जीव विज्ञान : 74 रुपये
 

कक्षा 12
भौतिक विज्ञान प्रथम : 66 रुपये
भौतिक विज्ञान द्वितीय: 54 रुपये
रसायन विज्ञान प्रथम : 66 रुपये
रसायन विज्ञान द्वितीय: 41 रुपये
गणित भाग एक : 47 रुपये
गणित भाग दो : 51 रुपये 
जीव विज्ञान : 66 रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed