फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Businessmen to form new organisation

व्यापार मंडल दो फाड़, नये संगठन की घोषणा

Thu, 08 Feb 2018 10:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 08 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
Businessmen to form new organisation
vyapar mandal officials
व्यापारियों के सबसे सक्रिय संगठन उद्योग व्यापार मंडल में फूट पड़ गई है। ज्यादातर पदाधिकारियों ने नया संगठन खड़ा कर लिया है। इसका मुखिया वरिष्ठ व्यापारी नेता सतीश अग्रवाल को बनाया गया है। नये संगठन का मंडल स्तर तक गठन भी कर दिया गया है। दो सप्ताह में पूरी कार्यकारिणी गठित करने का फैसला हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र के नेतृत्व वाले संगठन का स्थानीय स्तर पर विघटन हो गया है। उद्योग व्यापार मंडल से अलग हुए एक बड़े वर्ग ने गुरुवार शाम सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता कर नए संगठन और पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की। बगावत करने वाले नेताओं ने आरोप लगाया कि अब तक अपने स्वार्थ और राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरे करने के लिए व्यापार मंडल का दुरुपयोग हो रहा था। संगठन के नाम पर एकत्र चंदा में भी घपला किया गया है। गिने चुने दो चार लोग ही व्यापारियों के वर्ग को गुमराह कर संगठन चलाने में लग गए थे। संयुक्त हस्ताक्षर से जारी एक प्रेस नोट में नये संगठन के पदाधिकारियों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


ये पदाधिकारी घोषित
भारतीय उद्योग व्यापार संगठन नाम से गठित संगठन में ज्यादातर उद्योग व्यापार मंडल के सक्रिय और कद्दावर नेता ही पदाधिकारी बनाए गए हैं। चेयरमैन सतीश अग्रवाल ने बताया कि दुष्यंत कोहली-जिलाध्यक्ष, भवानी दत्त-महामंत्री, वकील अहमद-कोषाध्यक्ष, शहर इकाई अध्यक्ष-नवीन अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल-महामंत्री, राजकमल भसीन-कोषाध्यक्ष, मंडलीय टीम में उद्यमी राजेश गुप्ता-अध्यक्ष, पवन अरोरा-महामंत्री, राजीव अग्रवाल-कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। वरिष्ठ व्यापारी छैल बिहारी खंडेलवाल-संरक्षक, युवा वर्ग में अर्पित गोयल, नीलेश अग्रवाल, दुर्गेश गुप्ता, संजीव साहनी आदि शामिल किए गए हैं। मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed