फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   businessmen takes stay on demolition drive

निगम ने दिया मौका तो व्यापारियों ने स्टे से ‘पंजा’ रोका

Sat, 21 Apr 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 21 Apr 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
businessmen takes stay on demolition drive
demolition drive
नगर निगम की टीम शुक्रवार को धर्मकांटा चौराहे के पास सड़क की जमीन पर बनीं अवैध दुकानें गिराने पहुंची तो वहां व्यापारी स्टे लेकर बैठे मिले। स्टे देख निगम की टीम बिना कोई कार्रवाई किए आगे बढ़ गई। हालांकि टीम आगे भी कोई खास कार्रवाई नहीं कर सकी। दरअसल, यहां निगम के ड्राफ्टमैन ने लाल निशान ही नहीं लगाए थे। कुछ दुकानों के टीन शेड तोड़ने के बाद टीम ने गुलाबराय रोड पर कार्रवाई की। एक स्थान पर टीन शेड तोड़ने को लेकर महिला ने काफी हंगामा भी किया।
विज्ञापन

धर्मकांटा से तारा टाकीज रोड पर नगर निगम ने पिछले महीने करीब दो दर्जन दुकानों पर लाल निशान लगाए थे। यहां पूरी-पूरी दुकानें अतिक्रमण की जद में आ रही थीं। लाल निशान लगने के बाद व्यापारियों को इतना मौका मिल गया कि वे कोर्ट से स्टे ले आए। शुक्रवार को निगम का दस्ता बुलडोजर लेकर पहुंचा तो व्यापारी दुकानें बंद करके स्टे लेकर उनके आगे बैठे मिले। स्टे देखकर निगम टीम बैकफुट पर आ गई और दुकानों को बिना तोड़े ही आगे बढ़ गई। इसके बाद मेजर अस्पताल का बोर्ड आदि हटवाया गया।
विज्ञापन


आधी से ज्यादा दुकानों पर लाल निशान ही नहीं
टीन शेड तोड़ा तो बुलडोजर के आगे खड़ी हुई महिला
टीम जब टीबरीनाथ मंदिर की ओर बढ़ी तो वहां भी कई दुकानें अतिक्रमण कर बनाई हुई नजर आईं, मगर यहां पर निगम के ड्राफ्टमैन ने लाल निशान ही नहीं लगाए थे। यह देख टीम ने सिर्फ दुकानों के बाहर लगे टीन शेड हटाए और आगे बढ़ गई। दिनेश हलवाई की दुकान का टीन शेड तोड़ा तो वहां पर मकान मालकिन भारती शर्मा टीम का विरोध करने लगी और बुलडोजर के आगे खड़ी हो गई। पीछे के कब्जे न तोड़ने की बात कहकर उसने काफी हंगामा भी किया। जब टीम ने रिपोर्ट लिखाने की बात कही तो महिला पीछे हट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर के नाम पर भी मोहलत नहीं
टीबरीनाथ के पास ही गोयल डिस्ट्रीब्यूटर का टीन शेड तोड़ने के दौरान वहां पहुंचा एक व्यक्ति खुद को मिशन अस्पताल का कंसलटेंट बताकर मेयर का नाम लेने लगा लेकिन टीम ने उसकी भी नहीं सुनी। इसके पास वीके सहगल, केशव मेडिकोज, सिंघल एड कंपनी, अग्रवाल इंटरप्राइजेज, बाबूराम आदि के टीन शेड तोड़े गए।

होटल का टीन शेड तोड़ा, गुलाबराय के पास खोखा भी हटाए
एमबी कॉलेज ग्राउंड के कोने पर बने जायका चिकन एंड कवाब सेंटर का सड़क किनारे पड़ा टीन शेड भी टीम ने ध्वस्त कर दिया। व्यापारी ने कुछ समय की मोहलत मांगी लेकिन उसे तोड़ दिया गया। इसके बाद टीम गुलाबराय गेट पर पहुंची और वहां बाबा रेस्टोरेंट की दुकान तोड़ दी। एक-दो अन्य खोखा भी हटाए।


चार मंजिल मकान, पार्किंग सड़क पर
मुख्यमंत्री के पोर्टल पर आई शिकायत के तहत रहपुरा चौधरी में कन्हई लाल की पार्किंग तोड़ी गई। उनका चार मंजिल मकान बना है लेकिन पार्किंग सड़क किनारे टीन शेड डालकर बनाई है। उनके घर के सामने रहने वाले संतोष गंगवार ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed