फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   businessmen jump from bridge due sp leader harassment

सपा नेता के उत्पीड़न से त्रस्त कारोबारी ने बिलवा पुल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

Wed, 15 Jun 2022 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
businessmen jump from bridge due sp leader harassment
बरेली। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आदेश पर सपा नेता अनुराग सिंह नीटू समेत तीन लोगों के खिलाफ 49 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सुरेश शर्मा नगर निवासी गौरव गुप्ता ने मंगलवार शाम बिलवा पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। गंभीर हालत में पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पहले उन्होंने तीन वीडियो वायरल करके नीटू, उसकी पत्नी शालू और साले सुमित चौहान पर धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रविवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में गौरव ने आरोप लगाया था कि बरेली कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं सपा नेता अनुराग सिंह नीटू, शालू सिंह, सुमित चौहान और वह पार्टनरशिप में शेयर का काम करते थे। मार्च 2021 तक वे लोग कारोबार में लगे पैसे उन्हें देते रहे। इसके बाद पैसे देने बंद कर दिए। काफी कहने पर भी आरोपियों ने पैसे नहीं दिए तो अक्तूबर में उन्होंने हिसाब किया। इसमें उनके इन लोगों पर 49.30 लाख रुपये निकले। नीटू ने उन्हें इस रकम का चेक देकर कहा कि वह विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं, चुनाव बाद उनकी रकम दे देंगे। मगर इसके बावजूद उनकी रकम नहीं लौटाई और उनकी बहन और पिता को ऑफिस में बंद करके एसओजी से प्रताड़ित कराया। इसी डर से उन्होंने घर छोड़ दिया।
विज्ञापन

लोगों के रोकते-रोकते लगा दी छलांग
पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम करीब पांच बजे गौरव गुप्ता कार से बिलवा पुल पहुंचे। कार को पुल के पास छोड़कर भोजीपुरा थाने की बिलवा चौकी के पास पुल की रेलिंग पर खड़े होकर नीचे छलांग लगा दी। कई लोगों ने उन्हें रेलिंग पर चढ़ते देखकर शोर मचाया लेकिन तब तक वह नीचे कूद चुके थे। मौके पर पहुंची भोजीपुरा पुलिस ने उन्हें मिनी बाईपास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर उनके परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी बहन पर भी सपा नेता से मिलीभगत का लगाया आरोप
पुल से कूदने से पहले गौरव ने तीन वीडियो भी अपने परिचितों के व्हाट्सएप पर वायरल किए। पहले वीडियो में उन्होंने सपा नेता अनुराग सिंह नीटू पर रुपये हड़पने, धमकाने, पुलिस में झूठी शिकायत करने का आरोप लगाया है। इसमें नीटू की पत्नी शालू और साले सुमित चौहान के अलावा अपनी बहन पुष्पा गुप्ता और बहनोई प्रवेंद्र गुप्ता को भी खुदकुशी के लिए मजबूर करने का जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही मौत के बाद इन लोगों को सजा दिलाने और पत्नी को अपने रुपये दिलाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। दूसरे वीडियो में भी उन्होंने यही आरोप लगाए हैं। कहा है कि नीटू के दबाव और पैसों के लालच में आकर उनकी बहन उनके ही खिलाफ हो गई है। उन्होंने बहन पर भी धमकाने और रुपये मांगने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
‘दो-तीन महीने में न्याय न मिले तो तुम भी खुदकुशी कर लेना’
गौरव ने तीसरा वीडियो अपनी पत्नी प्रियंका को संबोधित करके बनाया है। बेटी दृष्टि का ध्यान रखने की बात कहते हुए इसमें कहा है कि ‘अगर दो-तीन महीने में न्याय न मिले तो तुम भी मेरी तरह खुदकुशी कर लेना। पापा का ख्याल रखना। दीदी ने नीटू के बहकावे में आकर पैसों के लालच में आकर गलत किया। उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।’
सपा नेता ने कहा- मुझे फंसा रहे गौरव
सपा नेता अनुराग सिंह का कहना है कि गौरव गुप्ता ने उन लोगों पर झूठी रिपोर्ट करा दी जबकि उन लोगों की रकम ही बकाया है। उन्हें रकम न लौटानी पड़े, इस वजह से यह सब किया जा रहा है। मेरी अधिकारियों से अपील है कि निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करें। यह मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास है।

घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उनके वीडियो संज्ञान में आए हैं लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। घायल का बयान लेकर इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
- राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed