{"_id":"5ff4bb658ebc3e31aa220c0a","slug":"businessman-said-to-the-mayor-flyover-is-not-needed-if-the-parking-system-is-fixed-bareilly-news-bly4325854159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर से व्यापारी बोले- पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त हो जाए तो फ्लाईओवर की जरूरत ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर से व्यापारी बोले- पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त हो जाए तो फ्लाईओवर की जरूरत ही नहीं
विज्ञापन
कुतुबखाना पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
ई-रिक्शा समेत चार पहिया वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक की मांग भी रखी
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना बाजार के व्यापारियों ने अब कहा है कि यदि पार्किंग की व्यवस्था ठीक हो जाए तो फ्लाईओवर की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। बाजार के अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी दोहराई। व्यापारी सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर निगम पहुंचकर मेयर डॉ. उमेश गौतम को सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि बाजार में चार पहिया वाहन व ई-रिक्शा चालकों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
व्यापारियों ने कहा कि यहां ओवरब्रिज पर प्रशासन रोज कुछ न कुछ कार्रवाई आगे बढ़ाने में लगा हुआ है। जबकि यहां ओवरब्रिज की जरूरत नहीं है। प्रशासन को निर्माण से पहले एक बार बाजार का सर्वे कराना चाहिए। कहा कि जो लोग रोड पर अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं उन पर चालान की कार्रवाई की जाए। पुल को सिर्फ जाम से निजात दिलाने के लिए बनाया जा रहा है तो यह काम अतिक्रमण हटाकर और सख्त नियम बनाकर भी किया जा सकता है। मांग की है कि कोहाड़ापीर से कोतवाली तक चार पहिया वाहन चाहे वो सरकारी हो या निजी हों सभी पर रोक लगाई जाए। सिर्फ एंबुलेंस को आने जाने की अनुमति दी जाए। ई-रिक्शा का प्रवेश भी बंद हो। बाजार में लोडिंग व अनलोडिंग का समय तय किया जाए। इस मौके पर नदीम शम्सी, संजय आनंद, दीपक अग्रवाल, अमित खनेजा, अखिलेश पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।