फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Businessman asked for 40 thousand rupees for oxygen cylinder In bareilly

कालाबाजारी: ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए मांगे 40 हजार रुपये, व्यापारी का सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

Mon, 10 May 2021 03:27 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, बरेली
पीटीआई, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 May 2021 03:27 PM IST
सार

औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने सोमवार को बताया कि शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो चल रहा था जिसमें कॉल करने वाला शख्स कारोबारी पारस गुप्ता से घर में पृथक-वास में रह रहे एक मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने की बात कह रहा है। 
 

विज्ञापन
Businessman asked for 40 thousand rupees for oxygen cylinder In bareilly
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरेली शहर में कोविड-19 से पीड़ित व्यक्ति के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने के बदले में 40 हजार रुपये मांगने के आरोपी व्यापारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने सोमवार को बताया कि शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो चल रहा था जिसमें कॉल करने वाला शख्स कारोबारी पारस गुप्ता से घर में पृथक-वास में रह रहे एक मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने की बात कह रहा है। 
विज्ञापन


इस पर गुप्ता ने एक सिलेंडर के बदलने उससे 40 हजार रुपये मांगे। वर्मा ने बताया कि इस ऑडियो के आधार पर उन्होंने इसे ऑक्सीजन की कालाबाजारी मानते हुए मुकदमा प्रेम नगर थाने में दर्ज कराया है। प्रेम नगर थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पारस गुप्ता के खिलाफ रविवार रात को धोखाधड़ी और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्ष्य मिलने पर कारोबारी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत भी कार्रवाई हो सकती है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे पर उन्हें पत्र देकर कोविड-19 पीड़ित मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर तथा औषधियों को मनमाने दाम पर बेचे जाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed