फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   business

नवरात्र में ही बाजार में बहार पर रियल एस्टेट में बूम का इंतजार

Tue, 08 Oct 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
business
बरेली। कहा तो यह जा रहा है कि बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा है लेकिन हालात कुछ और बयां कर रहे हैं। ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक बाजार के साथ सराफा मार्केट में नवरात्र के कारोबार ने ही बाजार में ‘अच्छे दिनों’ की उम्मीद जगा दी है। प्रमुख कारोबारियों के मुताबिक नवरात्र में शहर में 35 करोड़ से ज्यादा कारोबार होने का अनुमान है, इसे दशहरा से दिवाली तक अच्छा कारोबार होने की बुनियाद माना जा सकता है। बाजार में उमड़ रही भीड़ भी इस संभावना को मजबूत कर रही है। शहर के प्रमुख शोरूम पर धनतेरस के लिए अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। रियल एस्टेट जरूर थोड़ा पिछड़ता दिख रहा है लेकिन दिवाली तक इसमें भी बूम आने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि रियल एस्टेट के पीछे रह जाने के लिए रजिस्ट्री और लेनदेन की प्रक्रिया को जटिल कर दिए जाने को भी वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल सेक्टर में मध्यवर्ग का ख्याल
कीमत में छूट के साथ किस्तों की भी सुविधा
लोगों को लुभाने के लिए प्रमुख कंपनियां अपने उत्पादों पर छूट के साथ किस्तों पर वाहन खरीदने की भी सुविधाएं दे रही हैं। डाउन पेमेंट, ब्याज और प्रोसेस के शुल्क में कटौती की गई है। कारों में मध्यम वर्ग के बजट को ध्यान में रखा गया है। दोपहिया के बाजार में भी ऊंची रेंज पर कम दांव लगाया गया है। सामान्य रेंज के वाहनों की बिक्री भी ज्यादा है। अग्रणी कंपनियों के शोरूमों पर रविवार को देर शाम तक भीड़भाड़ का माहौल रहा। कारोबारियों ने बताया कि दशहरा की छुट्टी होने के कारण सोमवार सुबह से डिलीवरी और बढ़ेगी। उनके मुताबिक धनतेरस और दिवाली के लिए अब तक सात सौ से ज्यादा वाहनों की बुकिंग कर्राई जा चुकी है। कारों की भी एडवांस बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में बेशुमार ऑफर
प्रमुख कंपनियां फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन जैसे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में अच्छी-खासी छूट दे रही हैं। ये उपकरण बाजार में आसान किस्तों पर भी उपलब्ध हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में अभी से अच्छी चहलपहल है। धनतेरस और दिवाली पर इसकी रौनक और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने में तेजी के बाद भी चमक रहा सराफा बाजार
आमतौर पर सराफा बाजार में नवरात्र से लेकर दिवाली तक गहमागहमी रहती है। शादियों के लिए इसी बीच ज्यादातर खरीददारी की जाती है। फिलहाल सोने के रेट में तेजी होने की वजह से लोगों का रुझान कम बताया जा रहा है लेकिन शहर में हाल ही में खुले कई बड़े शोरूम यह साफ बता रहे हैं कि यहां भी अच्छे दिनों की उम्मीद है। वैसे भी इस सेक्टर में निवेश करने वाले दिखाई नहीं देते। फिलहाल सोना 38 हजार तक पहुंचने के बाद भी इसकी चमक बरकरार है। गिन्नी जेवरात 37 हजार और चांदी भाव 45 सौ रुपये प्रति दस ग्राम बताया गया है।

कारोबार बेहतर, अभी और बेहतर होने की उम्मीद
बाजार अभी तो सही चल रहा है, दिवाली तक और अच्छा होने की उम्मीद है। मोटर वाहन व्हीकल एक्ट संशोधन होने पर सभी बाइक-स्कूटी के साथ हेलमेट फ्री दे रहे हैं। लोग अपनी पसंद के अनुसार एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। - पंकज अग्रवाल, आटोमोबाइल कारोबारी

लोगों में निवेश के लिए छोटे आइटम खरीदने की दिलचस्पी पैदा हुई है। सोने की कीमतें जरूर बढ़ी है लेकिन उसकी चमक बरकरार है। दिवाली तक बाजार चलना है, पिछले दिनों से बाजार में चमक बढ़ी है।- संदीप अग्रवाल, सराफ

बाजार में ग्राहकों की कोई कमी नहीं है। मंदी का शोर ही ज्यादा है मगर ग्राहक हमेशा की तरह त्योहारी सीजन पर अपनी जरूरत के मुताबिक खरीददारी कर रहा है। इस बार छूट भी ज्यादा दी जा रही है।

- हरीश अरोरा, इलेक्ट्रानिक डीलर एसोसिएशन

त्योहारी सीजन में बाजार में अच्छी शुरूआत हुई है। दिवाली तक माहौल और बेहतर होने की उम्मीद है। मीडियम रेंज की कारों के प्रति लोगों में ज्यादा दिलचस्पी दिख रही है। एडवांस बुकिंग भी अच्छी-खासी हुई है। - अनिल अग्रवाल, ऑटोमोबाइल कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed