फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bus ticket will also be available with Debit card and Google Pay

अब क्रेडिट-डेविट कार्ड, पेटीएम, गूगल-पे व बार कोड से भी बस में मिलेगी टिकट

Wed, 14 Sep 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:42 AM IST
सार

कंडक्टर को भी टिकट की रकम जमा करने के लिए हिसाब-किताब नहीं लगाना पड़ेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि कंडक्टरों को ये मशीनें प्रशिक्षण देने के बाद सौंपी जा रही हैं। वीडियोग्राफी भी करेगी ईटीआईएम कंडक्टरों को दी जा रही ईटीआईएम में वीडियोग्राफी की भी सुविधा है।

विज्ञापन
Bus ticket will also be available with Debit card and Google Pay

विस्तार

बरेली। बरेली और रुहेलखंड डिपो की बसों में अब यात्री क्रेडिट-डेबिट कार्ड, गूगल पे और पेटीएम या फिर बार कोड स्कैन करके भी टिकट ले सकेंगे। इसके लिए कंडक्टरों को ईटीआईएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट इश्यूइंग मशीन) दी जा रही हैं। दोनों डिपो में 433 मशीनें आ चुकी हैं, जल्द ही 235 मशीनें और मिलने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

ईटीआईएम से टिकट की खरीदारी में यात्रियों को तो ज्यादा सहूलियत मिलेगी ही, कंडक्टरों को भी बार-बार हिसाब नहीं लगाना पड़ेगा। बस में झगड़े जैसी स्थिति में कंडक्टर इस मशीन से वीडियोग्राफी भी कर सकेंगे। ईटीआईएम को कंडक्टरों को आवंटित करना शुरू कर दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया मुख्यालय से आईं ये मशीनें एंड्रायड बेस्ड हैं। इनमें इंटरनेट चिप है, जिसके जरिये वे मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय के सर्वर से कनेक्ट रहेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन मशीनों के जरिए क्रेडिट-डेबिट कार्ड, पेटीएम, गूगल-पे, बार कोड से भुगतान किया जा सकेगा। कंडक्टर को भी टिकट की रकम जमा करने के लिए हिसाब-किताब नहीं लगाना पड़ेगा। ऑनलाइन भुगतान सीधे मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय के सर्वर पर पहुंचेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि कंडक्टरों को ये मशीनें प्रशिक्षण देने के बाद सौंपी जा रही हैं। जल्द ही दोनों डिपो के लिए मुख्यालय से 235 मशीनें और आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियोग्राफी भी करेगी ईटीआईएम
कंडक्टरों को दी जा रही ईटीआईएम में वीडियोग्राफी की भी सुविधा है। बस के अंदर यात्रियों के दुर्व्यवहार, झगड़े या और कोई घटना का कंडक्टर ईटीआईएम के जरिए वीडियो बनाकर हाथ के हाथ मुख्यालय भेज सकेगा। रास्ते में बस खराब होने पर भी कंडक्टर वीडियो भेजकर मुख्यालय से सहायता की मांग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed