{"_id":"6690813a613ccb0b7800d2d7","slug":"bus-service-on-tanakpur-bisalpur-route-stopped-buses-on-lucknow-route-also-had-to-be-stopped-bareilly-news-c-4-bly1015-437749-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टनकपुर, बीसलपुर रूट की बस सेवा ठप, लखनऊ रूट की बसें भी रोकनी पड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टनकपुर, बीसलपुर रूट की बस सेवा ठप, लखनऊ रूट की बसें भी रोकनी पड़ीं
Fri, 12 Jul 2024 06:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नदियों में उफान, बाढ़ और कटान के कारण बीसलपुर और टनकपुर मार्ग पर रोडवेज बस सेवा ठप हो गई है। बृहस्पतिवार को बरेली से लखनऊ जाने वाली बसों का संचालन भी रोक दिया गया। रुहेलखंड और बरेली डिपो की चार बसें शाहजहांपुर से पहले ही फंस गईं। इधर, बीसलपुर रोड पर बस सेवा पूरी तरह से बंद है। बरेली वाया बीसलपुर-गोला गोकर्णनाथ बस सेवा को भी बंद कर दिया गया है।
बाढ़ के कारण टनकपुर रूट की बसों को मझोला तक ही चलाया जा रहा है। बुधवार रात से ही बीसलपुर मार्ग पर पड़ने वाली देवहा, कैलाश और लखनऊ मार्ग पर पड़ने वाली शाहजहांपुर की गर्रा, खन्नौत नदियों में उफान शुरू हो गया। शाहजहांपुर में कई स्थानों पर बाढ़ का पानी रोड पर आ गया। दोपहर के समय स्थिति और बिगड़ गई। इस बारे में अधिकारियों को सूचना मिली तो बसों का संचालन रोक दिया। शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई, गोला, लखीमपुरखीरी, लखनऊ, फर्रुखाबाद डिपो की बरेली आने वाली 25 बसें बुधवार को बरेली नहीं आईं। एआरएम रुहेलखंड डिपो अरुण कुमार वाजपेयी ने बताया कि बाढ़ के कारण बसों का संचालन रोकना पड़ा है। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालात सामान्य होते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इन दिनों बारिश और बाढ़ के कारण यात्रियों की संख्या भी घटी है।