{"_id":"66bf37bd9f77ad1636012a69","slug":"bus-caught-fire-after-a-high-tension-wire-broke-and-fell-on-it-in-bareilly-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से बस में लगी आग, लपटें देख सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से बस में लगी आग, लपटें देख सहमे लोग
Fri, 16 Aug 2024 05:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Aug 2024 05:01 PM IST
सार
बरेली के सिरौली में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से निजी बस आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त बस में कोई सवार नहीं था।
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बरेली के सिरौली में बृहस्पतिवार की रात विद्युत लाइन का तार टूटकर सड़क पर खड़ी निजी बस पर गिर गया, जिससे पूरी बस में करंट फैल गया। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। बिजली आपूर्ति बंद कराकर आग बुझाई गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त बस में कोई सवार नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सिरौली के इज्जत अली मार्केट के समीप सड़क पर दिल्ली जाने के लिए निजी बस खड़ी थी। रात करीब 10 बजे हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर बस पर गिर गया, जिससे बस में आग लग गई। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर हल्का प्रभारी देशराज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बिजली आपूर्ति बंद कराकर आग बुझाई गई, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री सवार नहीं था। स्थानीय लोग बताते हैं कि सिरौली से लगभग दो दर्जन बस प्रतिदिन दिल्ली चंडीगढ़ जयपुर व हिमाचल के लिए जाती हैं। अधिकांश बसें डग्गामार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन