{"_id":"5ed409fe8ebc3e90aa5f7cbc","slug":"burnt-body-of-woman-found-near-mosque-police-detained-husband-bareilly-news-bly407612241","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद के पास मिला महिला का जला शव, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद के पास मिला महिला का जला शव, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया
Mon, 01 Jun 2020 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
नूरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
छह साल पहले हुई थी नूरी की शादी, पति बोला- खुद आग लगाकर भागी
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। गांव पदारथपुर में मस्जिद के पास एक महिला का रविवार सुबह जला हुआ शव पड़ा मिला। काफी देर में बाद पहचान होने पर पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। उसने महिला के आग लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है, जबकि मायके वाले पति पर जलाकर मार डालने का आरोप लगा रहे हैं।
आरिफ उर्फ बबलू की शादी छह साल पहले सूफी टोला निवासी नूरी से हुई थी। रविवार सुबह नूरी क़ी जली हुई लाश घर से सौ मीटर दूर मस्जिद के पास चौराहे पर पड़ी मिली। उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो महिला क़ी शिनाख्त नूरी के रूप में हुई। पुलिस ने शक के आधार पर उसके पति बबलू को हिरासत में ले लिया। पहले तो बबलू ने शव पहचानने से इंकार कर दिया, लेकिन जब पुलिस ने उससे नूरी को बुलाकर लाने को कहा गया तो वह रोने लगा।
नूरी के चाचा अजीज मियां और सैलानी में रहने वाले रिश्तेदार कामिल खान आदि खबर मिलने पर रविवार दोपहर बिथरी थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि नूरी के माता-पिता जयपुर में जरी का काम करते हैं। बबलू और उसके घरवाले दहेज और बच्चा न होने के कारण नूरी को परेशान करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बबलू ने ही रात में नूरी को केरोसिन डालकर जला दिया और शव बाहर सड़क पर फेंक दिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को रिश्तेदारों ने शव दफना दिया।