फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   burn to woman by husband

कबूलपुरा में पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
burn to woman by husband
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा में बुधवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। उसकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वाले जाग गए। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को जिला अस्पताल ले गई। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने महिला के चाचा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे का है। उस समय सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा में लोगों ने इश्त्याक बेग के घर से उसकी पत्नी की चीखें सुनी। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। इश्त्याग बेग मकान में किराये पर रहता है। उस मकान के लोगों ने इश्त्याक बेग की पत्नी उज्मा (32) को आग की लपटों में घिरा देखा। ये स्थिति देखकर लोग आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने किसी तरह कंबल आदि डालकर आग बुझाई। उज्मा ने मोहल्ला वासियों को बताया कि इश्त्याक बेग ने ही पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की है। ये सुनते ही मोहल्ला वासियों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसकी सूचना पर सोथा चौकी इंचार्ज राजपाल सिंह और बाद में इंस्पेक्टर कोतवाली विनोद कुमार चाहर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी इश्त्याक बेग को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक है। इससे वह एक बोतल में सौ रुपये का पेट्रोल खरीदकर लाया था। रात उसने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने उज्मा के चाचा जलील खां पुत्र मजीद खां की तहरीर पर इश्त्याक बेग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। गुरुवार दोपहर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल शक बना घटना का कारण
- इश्तयाक बेग द्वारा अपनी पत्नी को जलाए जाने का केवल एक ही कारण था कि वह उस पर शक करता था। इश्तयाक को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से संबंध हैं और यही शक उसे अंदर ही अंदर खाए जा रहा था। शक की इंतहा होने पर ही उसने उज्मा को जान से मारने का निर्णय लेकर वारदात को अंजाम दे डाला। चिकित्सकों के मुताबिक उज्मा 95 प्रतिशत झुलस चुकी है। उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उसके मायके वाले अस्पताल पहुंच गए हैं।
बोतल में किसने दिया पेट्रोल
- स्पष्ट आदेश हैं कि पेट्रोल पंपों से किसी भी दशा में किसी को बोतल या केन आदि में पेट्रोल-डीजल न दिया जाए। केवल वाहन लेकर पहुंचने वालों के वाहनों में ही सीधा पेट्रोल डाला जाए, लेकिन इश्तयाक ने बोतल में पेट्रोल लाकर घर में रख दिया। सवाल ये उठता है कि उसे बोतल में पेट्रोल कहां से मिला। दरअसल, किसी भी पेट्रोल पंप पर आसानी से बोतल में पेट्रोल या डीजल दे दिया जाता है। किसी भी पंप पर बोतल में तेल देने की बंदिश का अनुपालन नहीं किया जाता।

महिला को उसके पति ने ही जलाकर मारने का प्रयास किया है। आरोपी पति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संकल्प शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed