फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bunch cable burnt near Garhi Chowki, power supply halted for 10 hours

Bareilly News: गढ़ी चौकी के पास बंच केबल जला, 10 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Sun, 13 Oct 2024 04:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Bunch cable burnt near Garhi Chowki, power supply halted for 10 hours
बरेली। शहर के लोगों ने दशहरा पर भी बिजली कटौती का सामना किया। किला उपकेंद्र के तहत आने वाली गढ़ी चौकी के पास शुक्रवार रात एक बजे बंच केबल जलने के कारण आसपास के मोहल्लों में 10 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। सुभाषनगर उपकेंद्र के इलाकों में भी शनिवार को लोगों ने कटौती और ट्रिपिंग का सामना किया।
विज्ञापन

शहर में पिछले कई दिनों से अनुरक्षण के कार्यों के बीच सात-आठ घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। शनिवार को दशहरा होने के कारण अनुरक्षण के काम नहीं कराए गए। इसके बाद भी लोगों ने कटौती का सामना किया। इसके अलावा सिटी फीडर पर भी कटौती की गई। गढ़ी चौकी के पास शनिवार सुबह 11 बजे के बाद बंच केबल बदलकर आपूर्ति चालू की जा सकी।
विज्ञापन

सुभाषनगर उपकेंद्र के सर्वोदय नगर, बीडीए कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, जागृति नगर में लोकल फाॅल्ट होते रहे। शाहदाना और सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के इलाकों में भी लोकल फाॅल्ट और ट्रिपिंग की समस्या रही। पुराना शहर में ज्यादा फॉल्ट हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed