Bareilly News: मकान खाली न करने पर दी बंगाल जैसा कांड करने की धमकी, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बरेली में किरायेदार महिला ने मकान खाली नहीं किया तो उसे धमकी दी गई। आरोपियों ने घर में घुसकर उससे और उसकी बहन से छेड़खानी की। पीड़िता ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती निवासी महिला ने बताया कि उनकी मां ने 40 साल पहले इकरार हुसैन व उसके दो भाइयों से किराये पर मकान लिया था। मकान में महिला और उसकी विधवा बहन रहती हैं। तीनों लोगों को वह प्रतिमाह किराया देती हैं।
कुछ दिनों से इनकी मकान को लेकर नियत बिगड़ गई है। मकान मालिक के तीनों भाइयों ने एक दबंग से सांठगांठ कर ली। कुछ दिन पहले यह लोग घर में घुस आए और बहनों से छेड़खानी करने लगे।
जान से मारने की धमकी
शोर सुनकर आए राहगीरों ने उन्हें बचाया। आरोपियों ने दोनों बहनों को धमकी दी गई है कि वह घर खाली कर दें नहीं तो जान से मार दी जाएंगी। करीब पांच दिन पहले रात के समय फूलबाबू, सद्दे, शाहिल और इदरीस घर आए।
इन लोगों ने पीटकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि हमलावरों ने मकान नहीं खाली करने पर बंगाल दुष्कर्म कांड जैसी बर्बरता करने की धमकी दी है। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।