फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bullies opened fire at the dhaba in Bareilly

Bareilly News: खाने के रुपये मांगे तो ढाबे पर दबंगों ने की फायरिंग, घटना से मच गई भगदड़

Sun, 08 Oct 2023 02:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Oct 2023 02:05 PM IST
सार

फरीदपुर क्षेत्र में नवदिया अशोक कंजे वाली ज्यारत के पास शिबू का ढाबा है। यहां शनिवार रात दबंगों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। ढाबा मालिक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन
bullies opened fire at the dhaba in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में हाईवे के एक ढाबे पर खाने के रुपये मांगने पर दबंगों ने फायरिंग कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। आरोपी धमकी देकर हथियार लहराते फरार हो गए। होटल मालिक ने थाना फरीदपुर में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


फरीदपुर क्षेत्र में नवदिया अशोक कंजे वाली ज्यारत के पास शिबू का ढाबा है। शिबू ने बताया कि शनिवार रात गौसगंज सराय का युवक साथियों के साथ खाना खाने उनके ढाबे में पहुंचा। वहां खाना खाने के बाद ढाबा मालिक शिबू ने रुपये मांगे। इस पर युवक नाराज होकर गालीगलौज करने लगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: इस शहर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर युवक ने परिचितों को कॉल कर दी। गांव से कई लोग लाठी-डंडे और तमंचे लेकर ढाबे पर पहुंच गए और शिबू को तलाश करते हुए हवाई फायरिंग करने लगे। पुलिस को सूचना दी तो आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। 

इस बीच ढाबे में खाना खा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। शिबू साथियों के साथ थाने पहुंचे। यहां उन पर समझौते का दबाव बनाया गया। देर रात शिबू ने शिकायती पत्र पुलिस को दे दिया। मामले में थाना पुलिस का कहना है कि शिकायती पत्र मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed