फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bullies barged into the house on birthday and attacked, three injured...

Bareilly News: जन्मदिन पर घर में घुसकर दबंगों ने किया हमला, तीन घायल

Wed, 26 Mar 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bullies barged into the house on birthday and attacked, three injured...
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव पहुंचा खुर्द में एक जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान दबंगों ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में कई राउंड फायरिंग कर मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर छह नामजद और एक अज्ञात पर जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।गांव निवासी गुड़िया देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मार्च की रात उनकी पुत्री खुशी चौधरी का जन्मदिन समारोह चल रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान पड़ोसी अमन रणधावा ने रंजिश के चलते उनके दरवाजे के सामने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी।
हालांकि, झगड़े को टालते हुए परिवार ने कार्यक्रम शांतिपूर्वक समाप्त किया और सभी लोग सो गए। गुड़िया देवी के अनुसार, रात करीब एक बजे अमन रणधावा, उसकी पत्नी अर्चु, चमन सिंह, भवन सिंह, अंकित सिंह व उसकी पत्नी निधि, एक अज्ञात के साथ धारदार हथियार, तमंचे और लाठी-डंडे लेकर दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए परिवार और रिश्तेदारों के साथ मारपीट की।
इस हमले में उसके पति जगवीर सिंह पुत्र उमराय सिंह, गांव करनपुर निवासी साधू सिंह घायल हो गए, जबकि गांव हल्दी खुर्द निवासी रिश्तेदार सुरजीत सिंह पुत्र सुखवीर सिंह भी तमंचे के छर्रे लगने से घायल हो गए।
कई आपराधिक मामलों में लिप्त होने का आरोप : गुड़िया देवी ने आरोप लगाया है कि अमन रणधावा पहले भी कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है, जिससे उनके परिवार को जानमाल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने गुड़िया देवी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा।

डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद साधू सिंह की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर किया है।
गांव में लगाई पुलिस पिकेट : थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी भाग गए। गांव में पुलिस पिकेट लगा दी गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed