फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer will run on hotel where miscreants had a party in Bareilly violence

बरेली बवाल: जिस होटल में हुई बदमाशों की पार्टी, उस पर चलेगा बुलडोजर, आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाएगी टीम

Wed, 26 Jun 2024 08:15 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Jun 2024 08:15 AM IST
सार

22 जून को प्लॉट पर कब्जे को लेकर पीलीभीत बाइपास पर पुलिस की मौजूदगी में दो गुटों में करीब एक घंटे गोलीबारी हुई थी। इसके बाद से मुख्य आरोपी राजीव राना व उसके साथी फरार हैं।

विज्ञापन
Bulldozer will run on hotel where miscreants had a party in Bareilly violence
Bareilly Firing - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर हुए बवाल के मुख्य आरोपी राजीव राना के जिस सिटी स्टार होटल में बदमाशों ने पार्टी की थी, अब उस पर बुलडोजर चलेगा। यह होटल पार्क की जमीन पर बना है। मंगलवार को बीडीए की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बवाल के मुख्य आरोपी राजीव राना के घर, एक दुकान, सिटी स्टार व सीके वैली समेत तीन होटलों की पैमाइश की है। बताया जा रहा है कि अधिकांश निर्माण अवैध हैं। होटल सिटी स्टार के निर्माण में पार्क की जमीन दबा ली गई है। एक-दो दिन में आरोपी के सभी अवैध निर्माण को सील किया जाएगा। पार्क की जमीन पर बने सिटी स्टार होटल का ध्वस्तीकरण भी तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

22 जून को प्लॉट पर कब्जे को लेकर पीलीभीत बाइपास पर पुलिस की मौजूदगी में दो गुटों में करीब एक घंटे गोलीबारी हुई थी। इसके बाद से मुख्य आरोपी राजीव राना व उसके साथी फरार हैं। पुलिस विभाग बरेली विकास प्राधिकरण की मदद से आरोपियों पर शिकंजा कस रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बीडीए व पुलिस की संयुक्त टीम संजयनगर रोड स्थित स्टार सिटी होटल पहुंची। वहां पैमाइश की और ताले चेक किए। टीम ने सिटी स्टार नाम से ही राना के एक और होटल, सीके वैली होटल, उसके घर और संजयनगर की एक दुकान की पैमाइश की। यहां कुछ जगह पहले से ताले लगे थे तो कुछ जगह लगा दिए गए। वैध तरीके से सीलिंग की कार्रवाई नोटिस का जवाब आने के बाद करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम, राजस्व और बीडीए की संयुक्त टीम जुटाएगी आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा
अब नगर निगम, राजस्व और बीडीए की संयुक्त टीम गोलीकांड के मुख्य आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाएगी। दरअसल, यह मामला अब तूल पकड़ने लगा है। जिला प्रशासन के पास पूर्व में राजीव राना से जुड़े कई मामलों की शिकायतें भी आई हैं। इसमें सीलिंग की जमीन की खरीद-फरोख्त के मामलों में राजीव राना के खिलाफ कई साक्ष्य भी दिए गए हैं। इसी को लेकर बीडीए समेत नगर निगम और लेखपालों की संयुक्त टीम राजीव राना और आदित्य उपाध्याय की संपत्तियों का ब्योरा जुटाने में लगी हैं।

विज्ञापन

बीडीए की टीम ने पैमाइश की है। कई अनियमितताएं सामने आई है। इसको लेकर प्रावधान के तहत हम संबंधित को नोटिस भेज रहे हैं। इसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सब कुछ नियमों के मुताबिक ही होगा। -योगेंद्र कुमार, बीडीए सचिव

बीडीए की टीम के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश की गई। बीडीए विधिसम्मत तरीके से कार्रवाई करेगा। पुलिस पूरा सहयोग करेगी। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अनीता चौहान, सीओ तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed