फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bull fighting on the road video in Bareilly

Bareilly News: सड़क पर हुई सांड़ों की भयंकर लड़ाई, एक ने दूसरे को उठाकर कार पर पटका; देखें वीडियो

Mon, 29 Jan 2024 02:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 02:43 PM IST
सार

बरेली में सांड़ों का आतंक थम नहीं रहा है। सोमवार को ईसाइयों की पुलिया के पास सड़क पर दो सांड़ों भिड़ गए, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। दोनों सांड़ लड़ते हुए एक कार से जा टकराए, जिससे कार की हेडलाइट टूट गई। आसपास खड़े लोगों ने भागकर खुद को बचाया।

विज्ञापन
bull fighting on the road video in Bareilly
सड़क पर हुई सांड़ों की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत और पशु चिकित्साधिकारी पर मुकदमा दर्ज होने के बाद नगर निगम शहर में सांड़ व अन्य छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान चला रहा है। अफसरों का दावा है कि अब तक 41 सांड़ सहित 88 छुट्टा पशु पकड़े गए हैं। दूसरी ओर, शहर की गलियों में घूमते छुट्टा पशु इस अभियान की हकीकत बयां कर रहे हैं। सोमवार को ईसाइयों की पुलिया के पास सड़क पर दो सांड़ों भिड़ गए, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन


सांड़ों की लड़ाई देख दोनों तरफ से रास्ता रुक गया। दोनों सांड़ लड़ते हुए एक कार से जा टकराए, जिससे कार की हेडलाइट टूट गई। आसपास खड़े लोगों ने भागकर खुद को बचाया। करीब पांच मिनट तक सांड़ लड़ते रहे। लोगों ने डंडे फटकार कर किसी तरह सांड़ों को भगाया। घटना पर मौजूद लोगों का कहना था कि सड़कों पर घूम रहे सांड़ खतरे का सबब बने हुए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

24 जनवरी को सांड़ के हमले से हुई थी बुजुर्ग की मौत 
शहर में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थल पहुंचाना नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग की जिम्मेदारी है। उच्चाधिकारियों के स्तर से बार-बार आदेश के बाद भी जिम्मेदार अफसर अपने काम के प्रति लापरवाह बने हुए थे। विभाग छुट्टा पशुओं को लेकर नगर निगम में आने वाली शिकायतों को भी गंभीरता से नहीं ले रहा था। 24 जनवरी को सांड़ के हमले में सेवानिवृत्त गन्ना प्रबंधक के मौत के बाद पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

संबंधित खबर- Bareilly News: सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत, पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed