फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulk of the textile market in Bareilly also returned

बरेली में भी थोक कपड़ा बाजार की रौनक लौटी

Sat, 09 May 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Bulk of the textile market in Bareilly also returned
बड़े दिन के बाद खुला होलसेल कपड़ा बाजार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पहले ही दिन करोड़ों का कारोबारकारोबारियों ने दुकानों पर किया सैनिटाइजेशन का इंतजाम, ऑनलाइन आर्डर बुक कर भेजा माल

विज्ञापन
बरेली। जिला प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को बड़ा बाजार, कटरा मानराय और सिविल लाइंस में कपड़े का थोक मार्केट शुरू हो गया। प्रशासन की शर्तों के मुताबिक ज्यादातर कारोबारियों ने ऑनलाइन आर्डर पर माल भेजना शुरू कर दिया। पहले ही दिन करोड़ों का कारोबार होने का अनुमान जताने के साथ आगे यह आंकड़ा और ऊपर जाने का दावा किया जा रहा है।
शुक्रवार सुबह दस बजे ही जिला प्रशासन की अनुमति के मुताबिक कपड़ा कारोबारियों की दुकानें खुलनी शुरू हो गईं। सारी दुकानों के बाहर सैनिटाइजेशन का इंतजाम कराया गया था। एक दुकान पर पीपीई किट पहने शख्स आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करता दिखा। अनुमान के मुताबिक पहले दिन ही दस करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार हुआ। कारोबारियों ने ऑर्डर बुक कर जिले के साथ बाहर भी माल की डिलीवरी भेजी। कारोबारियों ने बताया कि पहले दिन स्टाफ की कमी थी। शनिवार से स्टाफ आएगा तो सप्लाई और बढ़ जाएगी। होल सेल कपड़ा समिति अध्यक्ष अनुमप कपूर ने दूसरे व्यापारी नेताओं के साथ बाजार का जायजा लिया।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान ऐसे कई थोक दुकानदार परेशान दिखे जिन्हें जिला प्रशासन से दुकानें खोलने की अनुमति नहीं मिल पाई थी। जिला प्रशासन से जारी अनुमति पत्र में सिर्फ 116 कारोबारियों के नाम थे। भाजपा नेता आदेश प्रताप सिंह ने थोक बाजार पहुंचकर कुछ और कारोबारियों को परमिशन दिलाने के प्रयास किए लेकिन देर शाम तक किसी और दुकानदार को अनुमति नहीं मिल पायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशनरी और कंप्यूटर की दुकानें भी खुलवाए प्रशासन

स्टेशनरी मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल और अनुपम कपूर मेयर डॉ. उमेश गौतम से मिले। उन्हें बताया कि पुस्तकों की दुकानें तो खुल रहीं है लेकिन स्टेशनरी की दुकानें अब भी बंद हैं। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की जरूरत पूरी करने के लिए स्टेशनरी का थोक कारोबार करने वालों की दुकानों का खुलना भी जरूरी है। मेयर ने डीएम से फोन पर संपर्क कर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया। इसी तरह बटलर प्लाजा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शशांक अग्रवाल और महामंत्री विपुल गर्ग ने भी डीएम नितीश कुमार से मिलकर कंप्यूटर की दुकानें खुलवाने का आग्रह किया। इन लोगों का कहना था कि केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी गाइडलाइन में आईटी क्षेत्र की गतिविधियां शुरू करने की इजाजत दी गई है जो कंप्यूटर जैसे उपकरणों के बगैर नहीं हो सकतीं। हालांकि डीएम ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।

डेलापीर मंडी में नहीं दुरुस्त हो रहे हालात

आढ़ती और ग्राहक दोनों से बदसलूकी
लॉकडाउन के 46 दिन बाद भी डेलापीर की थोक सब्जी-फल मंडी में प्रशासन अब तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं बनवा पाया है जिससे सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कारोबार चलता रहे। इसी वजह से लगातार आढ़तियों और मंडी आने वाले थोक ग्राहकों की पिटाई की घटनाएं हो रही है। पास जारी किए जाने की व्यवस्था से भी आढ़ती संतुष्ट नहीं हैं। बार-बार समय बदलने से समस्या और बढ़ रही है। थोकमंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष शुजारहमान ने जिला और मंडी प्रशासन को पत्र लिखकर मंडी में हो रही दिक्कतों की जानकारी दी है। उधर, मंडी सचिव अनिल कुमार ने कहा है कि प्रवेश द्वार पर अनाधिकृत कब्जा रखने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। एसोसिएशन की सूची पर पास जारी कर दिए गए हैं।

श्यामगंज में खुराफाती व्यापारी की पिटाई

रिटेल दुकान खोलने की फिराक में घूम रहा पंसारी फिर एसीएम रोहित यादव के हाथों चढ़ गया। एसीएम से बाजार में आने का कारण पूछा तो कहा कि वह दवा लेने आया। इसके बाद पुलिस वालों उसकी धुनाई लगा दी। बाजार में फिर न दिखने की चेतावनी भी दी। दरअसल इससे पहले भी इस दुकानदार को पकड़कर थाने ले जाया गया। एक अधिकारी और नेता की सिफारिश पर उसे छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed