{"_id":"5a6a331d4f1c1b7e268b6650","slug":"builder-ready-to-make-1680-ews-flats","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डरों का 1680 ईडब्ल्यूएस आवास बनाने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डरों का 1680 ईडब्ल्यूएस आवास बनाने का प्रस्ताव
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
infrastructure
प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राइवेट बिल्डर गरीबों के लिए ईडब्ल्यूएस मकान बनाने के लिए आगे आए हैं। दो बिल्डरों ने बीडीए को बड़ा बाईपास और बिथरी चैनपुर में 1680 आवास बनाने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगरीय विकास प्राधिकरण डूडा में शहर से 28 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। बीडीए ने 254 आवास निर्माण का एस्टीमेट बनाकर भेजा था। बीडीए का प्रस्ताव अभी भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय में विचाराधीन है। इसी बीच बीडीए को एक प्राइवेट बिल्डर ने बड़ा बाईपास रोड के किनारे 480 और दूसरे ने बिथरी चैनपुर में 1200 ईडब्ल्यूएस मकान बनाने का प्रस्ताव भेजा है। दोनों बिल्डर ग्राहकों को 4.5 लाख रुपये की सीमा के अंदर ईडब्ल्यूएस आवास उपलब्ध कराएंगे। बीडीए के चीफ इंजीनियर वीएन सिंह ने बताया कि दोनों प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। यूपी के सभी प्राधिकरणों से केवल तीन प्रस्ताव आए हैं, इनमें दो बरेली से हैं। मंजूरी मिलते ही आवासों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।