{"_id":"59f4e4954f1c1bd7538b9d86","slug":"budget-not-found-dialysis-unit-work-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट नहीं मिला, डायलिसिस यूनिट का काम फिर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट नहीं मिला, डायलिसिस यूनिट का काम फिर ठप
बरेली।
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बजट न मिलने की वजह से जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट का काम एक बार फिर रुक गया है। यह यूनिट दिसंबर 2016 में शुरू होनी थी लेकिन बजट न मिलने से इसे शुरू करने की तारीख भी लगातार बढ़ रही है। अब बजट के अभाव में यहां टाइल्स नहीं लग पा रही हैं। जिला अस्पताल प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर बजट की मांग की है ताकि अधूरे पड़े काम को जल्द पूरा कर यूनिट को शुरू किया जा सके।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने बरेली दौरे में जल्द डायलिसिस यूनिट शुरू होने की बात कही थी। उन्होंने जल्द बजट दिलाने का भी आश्वासन दिया था, लेकिन फिर भी अभी तक शासन से कोई पैसा नहीं मिला। यूनिट में पाइप लाइन के अलावा कमरे को मरम्मत करने का काम चल रहा था जो लगभग पूरा हो गया है। टाइल्स के लिए करीब दो लाख रुपये की जरूरत बताई गई है। डायलिसिस यूनिट में दस मशीनें लगाई जानी हैं। इसे पीपीपी मोड पर वाराणसी की हैरिटेज अस्पताल की ओर से चलाया जाएगा। इसका एक तय शुल्क भी देना होगा। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि हैरिटेज अस्पताल के लोग यूनिट का काम देख चुके हैं और यह लगभग पूरा है। सिर्फ टाइल्स का काम होना है।