फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Budaun's soldiers topped in reaching the target in less time

कम समय में लक्ष्य तक पहुंचने में अव्वल रहे बदायूं के जवान

Wed, 16 Nov 2022 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Budaun's soldiers topped in reaching the target in less time
बदायूं। पुलिस लाइन में मंगलवार को 47वीं अंतरजनपदीय अलार्म एफीशिएंसी रेस और शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। एडीजी राजकुमार ने फीता काटकर प्रतियोगिता शुरू कराई। अलार्म एफीशिएंसी रेस (कम से कम समय में लक्ष्य तक पहुंचना) में बदायूं जिला 141 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा। बरेली 112 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर पहुंचा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जोन के सात जिलों बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, संभल और मुरादाबाद जिले की टीमें ने हिस्सा लिया। अलार्म एफीशिएंसी रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को कई बाधाओं से गुजरते हुए टारगेट तक पहुंचना था। इसकी शुरुआत उन्हें वर्दी पहनने से करनी थी। इसमें बदायूं जिले का अच्छा प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

टीम ने बहुत कम समय में वर्दी पहनी, दीवार पर चढ़कर दूसरी ओर पहुंचे, रस्सी चढ़े, रस्सी के सहारे और लकड़ी पर चलकर खाई पार की, साथ ही तमाम बाधाओं को पार किया। दोपहर बाद से शेखूपुर फायरिंग रेंज में जाकर सभी टीमों ने शूटिंग में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता देर शाम तक चलती रही। तब तक सभी टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकीं। यह प्रतियोगिता तीन दिन चलेगी। बृहस्पतिवार को समापन होगा।

पुलिस लाइन में अलार्म एफीसिएंसी रेस  में भाग लेते पुलिस कर्मी। संवाद

पुलिस लाइन में अलार्म एफीसिएंसी रेस में भाग लेते पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed