{"_id":"56db33fe4f1c1bb82d8b4c32","slug":"budaun-road-sealed-11-shops-six-hundred-submitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं रोड पर 11 दुकानें सील, छह लाख जमा कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं रोड पर 11 दुकानें सील, छह लाख जमा कराए
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 06 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
नगरिननिगम
नगर निगम के टैक्स वसूली अभियान में बदायूं रोड पर 11 दुकानों की मार्केट सील कर दी गईं। इसी मार्केट में शराब का ठेका भी सील कर दिया गया। 84 घंटा मंदिर के निकट बनी इन दुकानों और शराब के ठेके पर दो साल का 1.40 लाख रुपये टैक्स बाकी बताया जा रहा है। गुरुनानक फिलिंग स्टेशन को 10.44 लाख रुपये जमा करने के लिए हफ्ते भर की मोहलत दी गई। डीडीपुरम के प्रतिष्ठान को सील करने गई टीम पांच लाख रुपये का चेक मिलने पर वापस आ गई।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश सोनकर के साथ पांच सदस्यीय टीम ने बदायूं रोड पर वीपी सिंह की मार्केट में 11 दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानों पर 1.40 लाख का टैक्स बकाया बताया गया। कर अधीक्षक आरपी सिंह के मुताबिक सील की कार्रवाई के बाद मार्केट मालिक वीपी सिंह ने एक लाख का टैक्स जमा कराकर ताले खुलवाए और बाकी रकम जमा करने के लिए मोहलत मांगी। बदायूं रोड पर गुरुनानक फिलिंग स्टेशन पर 10.44 लाख बकाया वसूल करने गई टीम बिना कार्रवाई किए लौट गई। फिलिंग स्टेशन प्रबंधक ने बकाया जमा करने के लिए हफ्ते भर की मोहलत मांगी। डीडीपुरम में डीडी खेतान पर 9.95 लाख का टैक्स बकाया वसूलने के लिए कर अधीक्षक पहुंचे तो यहां पांच लाख का टैक्स जमा कर मामला सुलझाया गया। अभियान में सीएटीओ के अलावा रिछपाल सिंह, विजय कुमार शामिल थे।
आनंद आश्रम से बैरंग लौटी टीम
आनंद आश्रम की दुकानों पर टैक्स वसूली करने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आश्रम के लोगों ने दुकानों पर कामर्शियल टैक्स लगाने पर आपत्ति जताई गई। पहले यहां आवासीय टैक्स लगाया गया था। आश्रम के लोगों की आपत्ति पर मंगलवार को सुनवाई होगी।