फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Budaun Murder Case Accused Javed spent his first night in jail tossing and turning

Budaun Murder Case: जेल में पूरी रात नहीं सो पाया आरोपी जावेद, सता रहा पुलिस रिमांड का डर

Sat, 23 Mar 2024 12:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 12:20 PM IST
सार

बदायूं कांड का मुख्य आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसके भाई जावेद को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जेल में जावेद की पहली रात करवटें बदलते बीती। 

विज्ञापन
Budaun Murder Case Accused Javed spent his first night in jail tossing and turning
जिला जेल के अस्पताल सेल में रखा गया है आरोपी जावेद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में दो बच्चों की हत्या के मामले में सह आरोपी जावेद जेल में काफी डरा हुआ है। उसको पुलिस रिमांड में पूछताछ का डर है। जेल में पहली रात वह ठीक से सो नहीं पाया। जेल के अस्पताल सेल में कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। सुरक्षा में दो बंदी रक्षकों को भी लगाया है।

विज्ञापन


शहर की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च की शाम विनोद ठाकुर के पुत्र आयुष (13) और अहान उर्फ हनी (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। विनोद के घर के सामने सैलून चलाने वाले साजिद ने इस वारदात को अंजाम दिया था। साजिद को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना के वक्त उसका भाई जावेद भी उसके साथ था। वह दिल्ली भाग गया था। उसने बृहस्पतिवार को बरेली में सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन


Budaun Case: इस डर के कारण दिल्ली से सीधे बरेली आया था जावेद, पुलिस को बताया चौंकाने वाला सच; घर में साजिद...
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल सेल में रखा गया है जावेद 
आरोपी जावेद को शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे तुरंत जेल भेज दिया गया था। उसी दौरान से जावेद को अस्पताल सेल में रखा गया। शाम को रजिस्टर पर उसका नाम लिखा गया, जिसमें उसको अंडर ट्रॉयल नंबर 751 मिला है। जेल में हाई सिक्योरिटी सेल नहीं है, जिससे उसे अस्पताल सेल में रखा गया हैं। 

पूरा सेल सीसीटीवी कैमरों से लैस है और यहां दो बंदी रक्षकों को भी लगाया गया है, जिससे किसी दूसरी बैरिक का बंदी या कैदी उसमें नहीं आ सके। लगातार उसकी निगरानी चल रही है। शाम के समय उसने दाल, आलूगोभी की सब्जी और रोटी खाई। शनिवार सुबह उसे जेल में चना और गुड़ के साथ चाय दी गई। 

Budaun Case: 'नफरत नहीं वो तो बच्चों से प्यार करता था...' झूठी है जावेद की कहानी; लोग बोले- बिल्कुल यकीन नहीं

दोपहर के समय अरहर की दाल से रोटी खाई। जेल प्रशासन का कहना है कि जावेद डरा हुआ है, जिससे उसे अलग बैरिक में रखा गया है। जेलर रणंजय सिंह का कहना है कि वह मच्छरों काटने की शिकायत कर रहा था। यहां नगर पालिका की ओर से फागिंग कराई जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed