फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Budaun double murder accused sajid mother not sad about her son killed in the encounter

Budaun Case: आरोपी की मां बोली- एनकाउंटर में बेटे की मौत का गम नहीं, मासूमों की हत्या का हमेशा रहेगा दुख

Wed, 20 Mar 2024 03:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 03:23 PM IST
सार

Budaun Double Murder News: बदायूं में मंगलवार शाम दो बच्चों की हत्या के बाद आरोपी साजिद को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में ढेर कर दिया। दूसरा आरोपी जावेद फरार है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उधर, साजिद की मां ने कहा कि एनकाउंटर में बेटे के मरने की गम नहीं है। दुख इस बात का है कि साजिद ने मासूम बच्चों का कत्ल किया। 

विज्ञापन
Budaun double murder accused sajid mother not sad about her son killed in the encounter
नाजिमा, आरोपी साजिद की मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में दो बच्चों की हत्या का आरोपी साजिद मुठभेड़ में मारा गया। साजिद ने मंगलवार शाम बाबा कॉलोनी निवासी ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी थी। उनके तीसरे बेटे पीयूष को भी चाकू मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने देर रात घटनास्थल से करीब दो किमी दूरी पर घेराबंदी कर मुठभेड़ में साजिद को ढेर कर दिया। उसका भाई जावेद फरार है। वह भी घटना के वक्त साजिद के साथ था।  

विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपी साजिद की मां नाजरीन बुधवार को जिला अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंची। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे की मौत का कोई मलाल नहीं है। जो जैसा करता है, वैसा भुगतता है। मासूमों की हत्या किए जाने का दर्द हमेशा रहेगा।

विज्ञापन

नाजरीन ने बताया कि बदायूं में कई साल से साजिद और जावेद हेयर सैलून चला रहे थे। साजिद ने ऐसा क्यों किया, यह वह नहीं जानतीं। न तो घर में कोई लड़ाई-झगड़ा हुआ, न ही कोई और बात बताई तो कैसे कहें कि ऐसा कृत्य क्यों किया। दोनों मासूमों की मौत का दर्द जीवन भर रहेगा। अपने बेटे की मौत का दुख नहीं है। कहा, पुलिस ने उसके साथ जो किया, उसका उन्हें कोई मलाल नहीं है। उसने जैसा किया, उसके साथ भी वैसा ही हुआ है।



मां नाजरीन बोलीं- साजिद की पत्नी गर्भवती नहीं
साजिद के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसकी मां नाजरीन बेबस तो दिखी, लेकिन उनकी आंखों में आंसू नहीं थे। मां नाजरीन ने बताया कि साजिद की पत्नी के दो बेटे हुए, दोनों की मौत हो गई थी। अब उसके कोई संतान नहीं है। उसकी पत्नी गर्भवती भी नहीं है। फिर उसने बहाना बनाकर रुपये क्यों मांगे। नाजरीन ने जावेद को घटना के समय घर पर होना बताया। अब जावेद कहां है, इस सवाल पर वह कुछ नहीं बोलीं।

पंचनामा भरने के लिए भी पांच लोग बमुश्किल मिले
आरोपी को पुलिस ने तीन घंटे के अंदर ही मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। बुधवार की सुबह नौ बजे तक पोस्टमार्टम कराने के लिए पांच लोग पंचनामा भरने तक को नहीं पहुंचे। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों को बमुश्किल बुलाया, तक कहीं जाकर पंचनामा की कार्रवाई हो सकी। लोग पंचनामा भरवाने से भी डर रहे थे। पुलिस ने जैसे-तैसे पंचनामा की कार्रवाई करा पोस्टमार्टम कराया। साजिद को गांव के ही कब्रिस्तान में पुलिस फोर्स की निगरानी में सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया है।

मठभेड़ में साजिद को लगी थीं तीन गोलियां
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साजिद के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया। मुठभेड़ में साजिद को तीन गोलियां लगी थी। दो गोली उसके सीने में लगी हैं और एक गोली उसके पेट में साइड में लगी है। मुख्य हत्यारोपी साजिद के पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस पीएससी मौजूद रही। उसके शव को पुलिस की सुरक्षा में ही गांव सखानू ले जाया गया।

विज्ञापन

कस्बा सखानू का रहने वाला था साजिद 
मुख्य आरोपी साजिद अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू का रहने वाला था। उसकी दुकान ठेकेदार विनोद ठाकुर के घर के सामने सड़क के दूसरी ओर है। वह करीब दो साल से बाबा कॉलोनी में अपनी बाल काटने की दुकान चला रहा था। विनोद के तीनों बच्चे अक्सर उसकी दुकान पर बाल कटवाने जाते थे, जिससे साजिद का उनके घर आना जाना था।  

मोहल्ले वालों का कहना है कि वैसे तो साजिद रोजाना रात के नौ-दस बजे अपनी दुकान बंद करके सखानू जाता था लेकिन मंगलवार शाम करीब चार बजे ही अपनी दुकान बंद करके चला गया। इस पर मोहल्ले वालों को आश्चर्य भी हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed