{"_id":"65f96f73a04d746c23092f65","slug":"bsp-declared-dr-dr-verma-as-candidate-from-shahjahanpur-loksabha-seat-2024-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections: बसपा ने इस सीट पर सबको चौंकाया, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. डीआर वर्मा को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections: बसपा ने इस सीट पर सबको चौंकाया, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. डीआर वर्मा को बनाया प्रत्याशी
Tue, 19 Mar 2024 04:27 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2024 04:27 PM IST
सार
शाहजहांपुर लोकसभा सीट से भाजपा, सपा के बाद बसपा ने भी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। बसपा ने पुराने नामों को दरकिनार कर पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. डीआर वर्मा को टिकट दिया है।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी डॉ. डीआर वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने मंगलवार को प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सबको चौंका दिया। बसपा ने पुराने नामों को दरकिनार कर पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. डीआर वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। शहर के एक मैरिज लॉन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के मंडल को-आर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर ने उनके नाम की घोषणा की।
विज्ञापन
इसके बाद डॉ. डीआर वर्मा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर सागर ने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से चुनाव लड़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर वर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं है। शैक्षिक कार्य करने के साथ-साथ वह समाज सेवा में भी शामिल है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राधेश्याम भारती, आरएल कनौजिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी का परिचय
नाम : डॉ.डीआर वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य, आदर्श इंटर कॉलेज, निगोही शाहजहांपुर।
पता : मोहल्ला लोधीपुर, रोजा।
शिक्षा : एमए इंग्लिश, हिंदी समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, बीएड, एलएलबी, पीएचडी।
बसपा से पहले शाहजहांपुर सीट से भाजपा और सपा भी प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद अरुण सागर पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वहीं, सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर राजेश कश्यप को प्रत्याशी घोषित किया है। राजेश नोएडा के रहने वाले हैं। वह वर्ष 2022 में फरीदपुर से विधानसभा का टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
चुनावी इतिहास
शाहजहांपुर के चुनावी इतिहास की बात करें तो अब तक हुए 17 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा नौ बार जीत हासिल की है। जनता पार्टी, हिंदू महासभा ने एक बार, जनता दल ने दो बार, सपा ने दो बार जीत दर्ज की है। 2014 में पहली बार भाजपा ने खाता खोला। कृष्णाराज सांसद और बाद में केंद्रीय राज्यमंत्री भी बनीं। 2019 में भी भाजपा के प्रत्याशी अरुण कुमार सागर ने जीत हासिल की थी।
पिछले तीन चुनावों का मतदान प्रतिशत
2009 के लोकसभा चुनाव में केवल 48.84 प्रतिशत ही मतदान।
2014 के लोकसभा चुनाव में 57. 04 प्रतिशत मतदान हुआ।
2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 55.85 प्रतिशत मतदान हुआ।