फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BSP candidate nomination papers rejected from Bareilly Lok Sabha seats

UP News: बरेली से बसपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज, उठापटक के बाद आंवला से आबिद अली का नामांकन मान्य

Sat, 20 Apr 2024 06:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Apr 2024 06:29 PM IST
सार

Lok Sabha Election News: बरेली लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार के नामांकन पत्र खारिज हो गए हैं। आंवला सीट से बसपा प्रत्याशी आबिद अली का नामांकन जांच में वैध पाया गया है। इससे पहले एक ही पार्टी से दो प्रत्याशी होने के कारण आबिद अली का पर्चा निरस्त श्रेणी में डाल दिया गया था। बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर उनका पर्चा वैध माना गया। 

विज्ञापन
BSP candidate nomination papers rejected from Bareilly Lok Sabha seats
आंवला से बसपा प्रत्याशी आबिद अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लगा है। बरेली लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज हो गया है। बरेली से छोटेलाल गंगवार ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में बसपा प्रत्याशी के नामांकन पत्रों में त्रुटि मिलने के कारण खारिज कर दिया गया है। अब बसपा बरेली के चुनावी मैदान से बाहर हो गई है। वहीं आंवला सीट से बसपा प्रत्याशी आबिद अली का नामांकन खारिज होने की खबरें सामने आई। हालांकि उनका नामांकन जांच में वैध पाया गया। 

विज्ञापन


दरअसल, दो नाम होने के कारण पहले नामांकन कराने वाले आबिद अली का नामांकन निरस्त श्रेणी में डाल दिया गया। पता चलने पर पार्टी पदाधिकारियों ने सत्ता पक्ष के इशारे पर परचा खारिज करने का आरोप लगाया। आपत्ति पर शनिवार को ऑर्ब्जवर और निर्वाचन अधिकारी ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से वीडियो कॉल पर सच्चाई जानी। मायावती ने आबिद अली को ही पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बताया तो उनका नामांकन वैध घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


सत्यवीर के खिलाफ कोतवाली में दी गई तहरीर
आंवला सीट से बसपा समर्थित प्रत्याशी बताकर नामांकन करने वाले सत्यवीर सिंह के खिलाफ शनिवार को जिलाध्यक्ष राजीव सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि बसपा से आंवला लोकसभा क्षेत्र में आबिद अली ही प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी सत्यवीर सिंह ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके फार्म ए, बी सिंबल अथॉरिटी पत्र नामांकन परचे के साथ लगाया है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के भी फर्जी हस्ताक्षर किए और फर्जी मुहर भी लगाई। प्रकरण पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। कोतवाली इंस्पेक्टर डीके शर्मा के मुताबिक बसपा जिलाध्यक्ष की तहरीर मिली है। निर्वाचन कार्यालय से आरोप संबंधी रिकॉर्ड निकालवाकर जांच की जाएगी। उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन पर रिपोर्ट दर्ज होगी। 

 

इसलिए थी असमंजस की स्थिति 
रिटर्निंग ऑफिसर/सीडीओ जग प्रवेश के मुताबिक एक ही पार्टी से दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। दोनों ने ही खुद को पार्टी से उम्मीदवार बताया। इसे लेकर असमंजस की स्थिति रही। पहले आबिद अली का पर्चा इसी असमंजस में निरस्त श्रेणी में डाला गया था। स्थिति स्पष्ट करने के लिए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से वीडियो कॉल पर बातचीत की गई। इस दौरान ऑब्जर्वर भी मौजूद थे। अध्यक्ष ने आबिद अली को ही पार्टी से प्रत्याशी घोषित किए जाने की पुष्टि की। इसके बाद उनका पर्चा वैध माना गया। 

छोटेलाल गंगवार का इसलिए खारिज हुआ पर्चा
जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बरेली लोकसभा सीट से 28 प्रत्याशियों ने 42 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया है। 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधि मान्य हैं। उन्होंने बताया कि बरेली से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए थे। एक 16 और 18 अप्रैल को किया था। बसपा प्रत्याशी के शपत्र में कुछ कॉलम खाली थे। इस कारण उनके नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed