{"_id":"645e15fde23807f90e09fa35","slug":"bsp-candidate-mohammad-yusuf-alleges-changing-the-number-of-election-symbol-in-evm-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 'ईवीएम में बसपा के चुनाव चिन्ह का नंबर बदला'; मेयर प्रत्याशी ने लगाया धोखे का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 'ईवीएम में बसपा के चुनाव चिन्ह का नंबर बदला'; मेयर प्रत्याशी ने लगाया धोखे का आरोप
Fri, 12 May 2023 04:03 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 May 2023 04:03 PM IST
सार
बरेली में मतदान के बाद बसपा के मेयर प्रत्याशी मोहम्मद युसूफ ने ईवीएम क्रमांक पर सवाल उठा दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ईवीएम में उनका चुनाव चिन्ह का क्रमांक बदल दिया गया।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी मोहम्मद युसूफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बसपा के मेयर प्रत्याशी मोहम्मद युसूफ ने मतदान के बाद जिला प्रशासन पर धोखा करने का आरोप लगाया। अमर उजाला को फोन कर बताया कि उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित करते समय तीसरे नंबर पर दिया गया था। बृहस्पतिवार को जब मतदान हुआ तो उनका चुनाव चिह्न चौथे नंबर पर था। मोहम्मद युसूफ ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में देर रात सर्किट हाउस में चुनाव प्रेक्षक से मिलकर शिकायत की है।
विज्ञापन
बरेली में बृहस्पतिवार को महापौर चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद बसपा प्रत्याशी मोहम्मद युसूफ ने ईवीएम क्रमांक पर सवाल उठा दिए। आरोप लगाया कि मशीन में बसपा का चुनाव निशान तीसरे नंबर पर होने की जानकारी दी गई थी। उसी आधार पर वह प्रचार करते रहे। लोगों से अपील करते रहे कि तीसरे नंबर का बटन दबाना, लेकिन मतदान हुआ तो पता चला कि हाथी का निशान चौथे नंबर पर है।
विज्ञापन