लोकसभा चुनाव 2024: बरेली से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार का परचा खारिज, दो सेट में कराया था नामांकन
बरेली लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार का एक परचा खारिज कर दिया गया है। उनके दूसरे नामांकन पत्र की जांच जारी है। वहीं आंवला के आबिद अली का भी एक परचा निरस्त हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार का परचा खारिज कर दिया गया है। बसपा प्रत्याशी ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया था। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच हो रही है। इसमें छोटेलाल का एक परचा खारिज कर दिया गया है। दूसरे की जांच जारी है।
आंवला सीट के बसपा प्रत्याशी आबिद अली का एक सेट परचा खारिज हुआ है। उनके दो और परचों की जांच जारी है। वहीं आंवला से खुद को बसपा प्रत्याशी बताकर नामांकन कराने वाले सत्यवीर सिंह का परचा मान्य हो गया है।
इतने प्रत्याशियों ने कराया है नामांकन
बरेली सीट से 28, आंवला सीट से 20 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। हालांकि, चुनावी मैदान में कितने प्रत्याशी दम दिखाएंगे यह नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद तय होगा। आखिरी दिन बरेली सीट से पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन, आंवला सीट से भी आबिद अली समेत कई अन्य ने नामांकन के दूसरे सेट दाखिल किए थे।
बरेली और आंवला सीट से आखिरी दिन 12-12 नामांकन भरे गए। इसके चलते दिन भर नामांकन के लिए आवाजाही रही। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहीं। अब तक दोनों लोकसभा क्षेत्र से दाखिल हुए नामांकन की जांच आज हो रही है। नाम वापसी 22 अप्रैल को होगी। इसी दिन शाम को दोनों क्षेत्रों के प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।