फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bsnl

51 एक्सचेंज और टॉवरों पर करोड़ों का बिजली बिल बकाया

Fri, 11 Oct 2019 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
bsnl
बरेली। भारत संचार निगम (बीएसएनएल) पर करीब 25 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। लोकसभा चुनाव के दौरान पॉवर कॉरपोरेशन ने बकाया होने पर भी कनेक्शन नहीं काटने के निर्देश दे दिए थे, लेकिन इसके बावजूद बिल जमा नहीं कराए गए। अफसर कागजों पर बजट मांगते रहे। उधर, पॉवर कॉरपोरेशन ने जिले के 51 एक्सचेंज और टॉवरों के कनेक्शन काटकर सप्लाई गुल कर दी। गुरुवार दोपहर में बीएसएफ अफसरों ने बीएसएनएल अफसरों से संपर्क किया और अवगत कराया कि संचार सिस्टम ठप होने का मामला गृह मंत्रालय तक पहुंच गया है, तब अफरातफरी मच गई। शाम होेते ही आईटीबीपी कार्यालय में भी संचार व्यवस्था चौपट हो गई।
विज्ञापन

बीएसएनएल ने सात माह से करीब तीन लाख रुपये का बकाया बिजली बिल जमा नहीं किया तब भिटौरा एक्सचेंज का कनेक्शन 29 सितंबर को काट दिया गया। कांधरपुर एक्सचेंज पर भी तीन लाख रुपये का बकाया चल रहा है। कई बार एक्सईएन उमेश सोनकर ने बिल जमा कराने का आग्रह किया, जब बीएसएनएल ने अनसुना कर दिया तो उन्होंने गुरुवार शाम कनेक्शन कटवा दिया, क्याेंकि शुक्रवार दोपहर पॉवर कारपोरेशन के निदेशक विजय कुमार बरेली बकाया वसूली की समीक्षा करने आ रहे हैं। बिजली कनेक्शन कटने से जिले भर में बीएसएनएल संचार व्यवस्था चरमराने लगी है। कांधरपुर एक्सचेंज से सांसद धर्मेंद्र कश्यप, दूरदर्शन, आकाशवाणी आदि प्रमुख उपभोक्ता जुड़े हैं।
विज्ञापन

बीएसएफ भिटौरा से मेजर जेपी शर्मा आदि गुरुवार दोपहर बीएसएनएल कार्यालय पहुंचे, वहां जीएम नहीं मिले तो डीजीएम एके सक्सेना से मुलाकात कर समस्या बताई। उन्होंने हाथ खड़े किए तो मेजर ने बताया कि बीएसएफ की संचार व्यवस्था ठप होने की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को दे दी गई है, इससे बीएसएनएल अफसर सकते में आ गए। अफसरों ने तुरंत सीजीएम कार्यालय से मदद मांगी लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इफको आंवला एक्सचेंज पर करीब पांच लाख रुपये बकाया है। सभी प्रमुख उपभोक्ताओं के अलावा बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित होने लगीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली बिल का भुगतान नहीं होने से जिले में 51 एक्सचेंज और टॉवरों के कनेक्शन कट गए हैं, इससे बीएसएफ, आईटीबीपी, इफको, कुछ बैंकों आदि का नेटवर्क प्रभावित हो गया है। सर्किल सीजीएम से बजट मांगा है, मिलते ही बिल जमा होंगे। - एके सक्सेना, डीजीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed