{"_id":"64bdf7011e0dc2de4f0fb143","slug":"brutally-murdered-young-man-in-bareilly-beheaded-and-kept-in-field-2023-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder: युवक की निर्ममता से हत्या, सिर काटकर खेत में रखा... धड़ पेट के बल जमीन पर पड़ा मिला, देखकर दहल उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: युवक की निर्ममता से हत्या, सिर काटकर खेत में रखा... धड़ पेट के बल जमीन पर पड़ा मिला, देखकर दहल उठे लोग
Mon, 24 Jul 2023 10:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Jul 2023 10:23 AM IST
सार
बरेली से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मझौआ रोड पर युवक की निर्ममता से हत्या की गई। हत्या के बाद गला काटकर खेत में रख दिया। युवक के परिवार ने बटाईदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना इलाके में मझौआ रोड किनारे खेत में एक युवक की गर्दन काटकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। गर्दन 50 मीटर दूर दूसरे खेत में रख दी गई थी। शव के पास खेत में पेड़ कटे पड़े थे। मृतक की बहन ने इसी खेत के बटाईदार दिनेश मौर्य समेत दो लोगों पर हत्या की रिपोर्ट कराई है। दिनेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
इलाके के गांव कंचनपुर निवासी निन्हा (33) शनिवार रात किसी वक्त शौच के लिए घर से गए थे। सुबह कंचनपुर से पांच सौ मीटर दूर पीपलसाना चौधरी निवासी स्व. हरीराम गंगवार के यूकेलिप्टस के खेत में निन्हा का रक्तरंजित शव मिला। मृतक का धड़ पेट के बल जमीन पर पड़ा था। उससे 50 मीटर दूर उन्हीं के धान के खेत में निन्हा का सिर सलीके से रखा मिला।
ये भी पढ़ें- बरेली में बवाल: 'उस्मान बोला था- इन लोगों को जान से मार डालो', कांवड़ियों की तहरीर में आरोप; 150 लोग नामजद
विज्ञापन
शव सबसे पहले खेत के बटाईदार दिनेश मौर्य ने देखा और घर वालों को सूचना दी। कंचनपुर के तमाम लोग मौके पहुंचे। मृतक की बहन सुमन ने शव की पहचान निन्हा के रूप में की। उधर, सूचना पर भोजीपुरा थाने से प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक के साथ पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा भी आ गए। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि मृतक की शर्ट शव के पास पड़ी थी। वह केवल लोअर पहने था। सुमन ने दिनेश मौर्य के साथ ही खां साहब नाम के एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का शक जताकर रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने दिनेश मौर्य को हिरासत में ले लिया है।

शाही में 35 दिन में तीन हत्याएं
शाही इलाके में दरिंदगी के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई थी। शनिवार दोपहर को उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। 35 दिन में यह तीसरी वारदात है। 19 जून को कुल्छा गांव की महिला की हत्या गन्ने के खेत में कर दी गई थी। 30 जून को आनंदपुर गांव में खेत में गई महिला की इसी तरह से हत्या कर दी गई।