फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother-in-law tried to sexual harassment in bareilly, acid was given to married woman when she protested

जेठ बना जल्लाद: विवाहिता के साथ किया घिनौना कांड, फिर पिलाया तेजाब, परिवार ने भी की शर्मनाक करतूत

Wed, 16 Aug 2023 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Aug 2023 09:23 AM IST
सार

बरेली में विवाहिता के साथ हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 31 जुलाई को विवाहिता घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी जेठ उसके कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने आरोपी की हरकत के बारे में बताया तो ससुराल वालों ने विवाहिता की ही पिटाई कर दी। उसके बाद उसे तेजाब पिला दिया।

विज्ञापन
Brother-in-law tried to sexual harassment in bareilly, acid was given to married woman when she protested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता से चचेरे जेठ ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर ससुरालियों ने उसे तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। कई दिनों तक उसका उपचार हुआ। उपचार के बाद स्वस्थ होने पर जब वह घर पहुंची तो उसे घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ फरीदपुर थाने में तहरीर दी है। नई दिल्ली के एक इलाके की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि छह वर्ष पहले उसका निकाह बिथरी चैनपुर के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। 
विज्ञापन


उसका चचेरा जेठ सऊदी अरब में रहता था। दो महीने पहले ही वह गांव आया था। आरोप है कि वह उसके ऊपर गलत नजर रखता था। कई बार उसने छेड़खानी भी की। शिकायत के बाद भी ससुराल वालों ने ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत करने पर विवाहिता का पीटा, तेजाब पिलाया
31 जुलाई को वह घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी जेठ उसके कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर परिवार के लोग जुट गए। जब उसने आरोपी की हरकत के बारे में बताया तो ससुराल वालों ने विवाहिता की ही पिटाई कर दी। उसके बाद उसे तेजाब पिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद वह ठीक हो गई। 

विवाहिता का आरोप है कि जब वह अस्पताल से ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। उसके पति ने भी उसकी नहीं सुनी। अब वह अपने ही एक रिश्तेदार के पास फुरीदपुर में रह रही है।

पीड़ित विवाहिता ने फरीदपुर थाने में ही तहरीर दी है। इस मामले में फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि घटनास्थल बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में आता है। विवाहिता को बिथरी चैनपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed