फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother-in-law and sister-in-law arrested for staging a robbery to usurp the sharecropper's money

Bareilly News: बटाईदार के रुपये हड़पने के लिए रचा लूट का नाटक, साले-बहनोई गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Mon, 13 Jan 2025 06:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jan 2025 06:40 PM IST
सार

भोजीपुरा थाना क्षेत्र में प्रिंटिंग प्रेस का मालिक अपने ही बुने जाल में फंसा गया। बटाईदार को रुपये न देने पड़े इसके लिए उसने अपने साले के साथ मिलकर लूट का नाटक रचा। पुलिस ने इसका खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law arrested for staging a robbery to usurp the sharecropper's money
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में प्रिंटिंग प्रेस के मालिक ने अपने बटाईदार के रुपये हड़पने के लिए लूट का नाटक रच दिया। इसमें अपने साले को भी शामिल कर लिया। पुलिस ने आरोपी साले-बहनोई को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को घटना का खुलासा किया गया। 

विज्ञापन


सीओ हाईवे नीलेश कुमार मिश्र ने बताया कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पैगाम निवासी शिवचरण उर्फ सुनील की जादौंपुर कस्बे में प्रिंटिंग प्रेस है। शिवचरन की पत्नी के आभूषण बहेड़ी में एक सर्राफ के यहां गिरवी रखे हुए हैं। शिवचरण की 15 बीघा जमीन में पैगाम निवासी नोनीराम ने बटाई पर धान की फसल की। उन्होंने धान सरकारी क्रय केंद्र पर बेचा।
विज्ञापन


धान विक्रय की कुल धनराशि 94728 रुपये शिवचरण के सेमीखेड़ा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में आए थे। शिवचरण को आधे रुपये यानि 47364 रुपये बटाईदार नोनीराम को देने थे। वहीं शिवचरण ने पांच फरवरी को किच्छा ऊधमसिंह नगर में पत्नी राजेश्वरी के नाम 100 गज का प्लॉट खरीदा था। जिसमें पत्नी के आभूषण गिरवी रखने पड़े थे। सराफ को मय ब्याज के 66 हजार रुपये देना थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

साले को दिए रुपये, मचा दिया लूट का शोर 
सीओ नीलेश कुमार मिश्र ने बताया कि शिवचरण ने छह जनवरी को सेमीखेड़ा स्थित बैंक से 70 हजार रुपये निकाले और बहेड़ी के गांव हरहरपुर निवासी अपने साले हरिओम को काल कर बुलाया। 70 हजार रुपये उसे दे दिए। इसके बाद उसने लूट का शोर मचा दिया। पुलिस के मुताबिक शिवचरण ने लूट का नाटक इसलिए रचा ताकि बटाईदार को रुपये न देना पड़े।

आरोपियों को भेजा गया जेल 
प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी व अपराध निरीक्षक श्रवण कुमार यादव, एसएसआई तेजपाल सिंह ने सीसीटीवी फुटेज और परिजनों की गई पूछताछ के आधार पर लूट की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने शिवचरण व उनके साले हरिओम को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 70 हजार रुपये तीन मोबाइल, चार बैग, एक हेलमेट बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed