फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   brother friend misdeeds with girl in bareilly

Bareilly: आधी रात कमरे में घुसा भाई का दोस्त, युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Tue, 09 Jan 2024 06:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 06:18 PM IST
सार

बरेली में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती शादीशुदा है। वह मनमुटाव के बाद अपने पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान उसके भाई के दोस्त ने उससे नजदीकी बढ़ा ली। आरोप है कि एक रात भाई का दोस्त उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
brother friend misdeeds with girl in bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ उसके भाई के दोस्त ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती पति से अनबन के बाद संजय नगर में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। युवती के मुताबिक उसके भाई का दोस्त विशाल जोशी जान पहचान होने के कारण उसके कमरे पर आता रहता था। उससे सहानुभूति दिखाता था। एक बार रात में विशाल नशे में धुत होकर कमरे पर आया और तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

मायके जाकर युवती की मां को धमकाया 
विशाल ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। विशाल से परेशान होकर युवती मायके में रहने चली गई। विशाल उसके मायके भी पहुंच गया। विरोध करने पर विशाल ने युवती की मां पर तमंचा तान दिया। 

पीड़ित के मुताबिक कुछ समय पहले उसका और उसके पति का समझौता हो गया और दोनों साथ रहने लगे। बताया कि उसके बाद भी विशाल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वीडियो के जरिये धमकाकर वह दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता ने पति को घटनाक्रम के बारे में बताया। अब बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed