फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   brother and sister died and four injured due to car overturned in Bareilly

बरेली में सड़क हादसा: हल्द्वानी से लौट रहे लोगों की कार खाई में पलटी, भाई-बहन की मौत, चार घायल

Tue, 14 Jan 2025 11:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 11:01 AM IST
सार

बरेली के भंडसर निवासी लोग मंगलवार तड़के करीब चार बजे हल्द्वानी से लौट रहे थे। इनकी कार हाफिजगंज में कर्बला के निकट खाई में पलट गई। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
brother and sister died and four injured due to car overturned in Bareilly
खाई में पड़ी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के सड़क हादसा हो गया। उत्तराखंड के हल्द्वानी से बरेली लौट रहे गांव भंडसर निवासी लोगों की कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

बड़ी बहन को देखकर लौट रहे थे भाई-बहन 
जानकारी के मुताबिक गांव भंडसर निवासी मुन्ने (30 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बाबू बख्श की बड़ी बहन खुशनुमा हल्द्वानी में रहती है। उसने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। उसे देखने के लिए मुन्ने अपने भाई मेहंदी हसन, बन्ने बख्श और बन्ने की पत्नी सीमा और चालक युनुस संग कार से गए थे। देर रात करीब तीन बजे सभी लोग हल्द्वानी से बरेली के लिए रवाना हुए थे। वहां से उनके साथ मुन्ने की छोटी बहन मुस्कीन (40 वर्ष) भी मायके आने के लिए कार में सवार हो गई। मुस्कीन की ससुराल लालकुआं में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि तड़के करीब चार बजे इनकी कार सेंथल रोड पर हाफिजगंज में कर्बला के निकट अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में मुन्ने और उनकी बहन मुस्कीन की मौत हो गई। युनुस, मेहंदी हसन, बन्ने और उनकी पत्नी घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed