फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brokers in Municipal Corporation .. Took over a thousand in the allocation of 14 hundred shops.

नगर निगम में दलालों का खेल.. 14 सौ दुकानों के आवंटन में एक हजार से ज्यादा हथिया लीं

Mon, 03 Aug 2020 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Brokers in Municipal Corporation .. Took over a thousand in the allocation of 14 hundred shops.
बरेली नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जरूरतमंदों को दुगने किराये पर उठाया, रेट रिवाइज के लिए सर्वे हुआ तो सामने आई धांधली
विज्ञापन

पुराना आवंटन रद्द करके करके नए सिरे से दुकानें आवंटित करेगा निगम, जुर्माना भी लगेगा

बरेली। नगर निगम की 14 सौ दुकानों के आवंटन के बाद ये दुकानें जरूरतमंदों को मिलीं तो लेकिन दलालों के जरिये। एक हजार से ज्यादा दुकानें दलालों ने खुद अपने नाम आवंटित कराकर उन्हें ज्यादा किराये पर उठा दिया। लंबे समय तक नगर निगम के अफसर इस गोरखधंधे से बेखबर बने रहे। हाल ही में जब शासन के निर्देश पर रेट रिवाइज के लिए सत्यापन कराया गया तब यह गड़बड़ी सामने आई। अब ऐसी सभी दुकानों का आवंटन रद्द करने की तैयारी की जा रही है। एक पोर्टल भी बनाया जा रहा है ताकि इस तरह की धांधली दोबारा न हो सके।
नगर निगम की 14 सौ दुकानों का आवंटन कई साल पहले हुआ था। नगर निगम के अफसरों से जोड़तोड़ कर इस दौरान दलालों ने जरूरतमंदों का पत्ता कटवाकर ज्यादातर दुकानें खुद हथिया लीं और फिर नगर निगम की तुलना में उन्हें दुगने से भी ज्यादा किराये पर उठा दिया। हाल ही में शासन के निर्देश पर इन दुकानों के रेट रिवाइज करने के लिए संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने सर्वे कराया तो यह धांधली सामने आई। सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक आवंटित की गई 14 सौ दुकानों में से एक हजार से ज्यादा दुकानें नगर निगम की बगैर अनुमति के ही दूसरे दुकानदारों को उठाया जाना पाया गया। इसके बाद निगम के अधिकारी अब इन सभी दुकानों का आवंटन निरस्त करके धांधली करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अफसरों के मुताबिक नगर निगम सभी दुकानों का रेट रिवाइज करके उन्हें दोबारा किराए पर आवंटित करेगा। नगर निगम एक पोर्टल भी बनवा रहा है। भविष्य दुकान का आवंटन कराने के लिए इसी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, साथ ही इसके जरिये ऑनलाइन किराया जमा करने की भी सुविधा मिलेगी। संयुक्त नगर आयुक्त ने बताया कि सर्वे में करीब 60 फीसद ऐसी दुकानें पाई गई हैं जिन्हें आवंटित कराने वाले लोगों ने दूसरे लोगों को किराए पर उठा दिया था। अब इनका दोबारा आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed