फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Broken road built in kutubKhana before Ram Barat in Bareilly

Bareilly News: राम बरात की राह हुई आसान, कुतुबखाने में बनी टूटी सड़क

Sat, 23 Mar 2024 05:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 05:53 PM IST
सार

अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद शुक्रवार को सेतु निगम के अधिकारियों ने यहां सड़क बनवा दी। दूसरी तरफ की एप्रोच रोड पड़ने से अब दोनों तरफ की सड़क एक समान हो गई है।

विज्ञापन
Broken road built in kutubKhana before Ram Barat in Bareilly
कुतुबखाना चौराहा पर बनाई गई सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में होली से एक दिन पहले निकलने वाली राम बरात के लिए कुतुबखाने पर सड़क का निर्माण शुक्रवार को करा दिया। अधिकारियों का कहना है कि कुतुबखाने को कोहाड़ापीर मार्ग से जोड़ दिया गया है। कल तक आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे रामबरात की राह भी आसान हो गई है।

विज्ञापन


महादेव पुल बनने के बाद पहली बार राम बरात इस पुल के नीचे से निकलेगी। राम बरात बमनपुरी से शुरू होने के बाद बिहारीपुर ढाल से कुतुबखाना आती है। यहां कोहाड़ापीर की तरफ से आ रही नरसिंह शोभायात्रा इसमें मिलती है। जिसके बाद राम बरात कोतवाली, नावल्टी, कालीबाड़ी होते हुए आगे बढ़ती है। मामला कुतुबखाने का फंस रहा था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार तक पुल के नीचे कुतुबखाना मोड़ पर एप्रोच रोड नहीं पड़ी थी।  सीवर लाइन का पाइप भी कवर नहीं था। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद शुक्रवार को सेतु निगम के अधिकारियों ने यहां सड़क बनवा दी। दूसरी तरफ की एप्रोच रोड पड़ने से अब दोनों तरफ की सड़क एक समान हो गई है। वहीं कुतुबखाना चौराहा की मुख्य सड़क भी डाल दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी रखे हुए हैं निगाह
पहली बार रामबरात कुतुबखाना पुल के नीचे से निकलेगी। दरअसल, राम बरात का परंपरागत रूट कुतुबखाना-जिला अस्पताल होकर ही है, लेकिन यहां अब पुल बना है। रामबरात में ट्रैक्टर ट्रॉली व उसके पीछे शोभायात्रा का वाहन चलता है। पुल स्मार्ट सिटी के तहत बना है। इसलिए सेतु निगम के साथ ही स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारी भी एक-एक चीज पर नजर रखे हैं। जहां थोड़ी सी भी कमी है उसे दूर किया जा रहा है। 

सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एमके सिंह ने बताया कि के पुल के नीचे एक टुकड़े पर एप्रोच रोड पानी की पाइप लाइन के कारण पड़ने से रह गई थी। उसे डाल दिया गया है। कुतुबखाना चौराहा की सड़क भी डाल दी गई। काम अब पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed