फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Broken customers leave the market the next day as lock down opens

लॉक डाउन खुलते ही बाजार में टूटे ग्राहक दूसरे दिन कम निकले

Sat, 23 May 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Broken customers leave the market the next day as lock down opens
बरेली के किला के बाजार में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मुस्लिम इलाकों में सुबह उमड़ी भीड़ फिर भी नमाज के चलते हुआ सन्नाटा

विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन-4 में बाजार खुलने के तीसरे दिन भी बाजारों में भीड़भाड़ बनी रही। हालांकि बटलर प्लाजा कांप्लेक्स परिसर में दूसरे दिन ग्राहकों की कमी दिखी। साथ ही दुकानदारों ने परिसर में लगे अवैध काउंटरों को भी हटवाया। इलेक्ट्रानिक्स व्यापारियों ने बताया कि दूसरे दिन करीब दस प्रतिशत कारोबार रहा।
शुक्रवार सुबह नौ बजे से पहले ही एसी, पंखा, इलेक्ट्रानिक्स, बिजली उपकरण, ऑटोमोबाइल सेक्टर समेत कई शोरूम खुलना शुरू हो गए थे। शाम छह बजे बटलर प्लाजा, सिविल लाइंस, कुतुबखाना बाजार में चहल-पहल बनी रही। पुराना शहर स्थित सैलानी बाजार में सभी ट्रेड की दुकानें हर दिन खुल रहीं है। सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। सबसे ज्यादा ई-रिक्शा का जमावड़ा रहता है। जबकि ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन प्रतिबंधित है। श्यामगंज बाजार में कारोबार पहले जैसा ही चलता रहा लेकिन सख्ती के चलते बीच सड़क पर बाइक और ठेलों का अतिक्रमण नहीं हो पाया। सिकलापुर में फर्नीचर दुकानें और अन्य स्थानों पर शोरूम दूसरे दिन भी खुले लेकिन ग्राहकों की कमी रही। कुतुबखाना, राजेंद्रनगर, पुराना शहर सैलानी, सुभाषनगर, किला आदि क्षेत्रों में कास्मेटिक और श्रृंगार कारोबार खूब हुआ। बिजली और घरेलू उपकरण बाजारों में कारोबार यथावत रहा। दुकानदारों ने बताया कि बाजार अब मंगलवार को खुलेगा इसलिए खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन

बटलर प्लाजा से हटे काउंटर

बटलर प्लाजा परिसर में लगभग सभी दुकानदारों ने अपने आगे अवैध काउंटर लगवा दिए हैं। ज्यादातर काउंटरों पर मोबाइल रिपेयर, उपकरण आदि की बिक्री होती है। दुकानों के आगे काउंटर लगे होने से रास्ता जाम हो जाता है। क्योेंकि आने वाले ग्राहक सड़क पर ही वाहन खड़ा करते है, इससे आने जाने वालों को परेशानी होती है। शुक्रवार सुबह एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कुछ अवैध काउंटर हटवा दिए इससे आवागमन सुगम हो पाया। बताया जाता है कि परिसर में अवैध काउंटर हटवाने और अतिक्रमण हटवाने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन कारोबार में आई गिरावट

शुक्रवार को एसी, पंखा, इलेक्ट्रानिक्स बाजार में 10-15 प्रतिशत तक कारोबार में आई। व्यापारियों ने बताया कि अलविदा के साथ ही पहले दिन ही ग्राहकों ने जमकर खरीद कर ली थी। इसलिए दूसरे दिन स्थिति में गिरावट आई। उनका कहना है कि मंगलवार को फिर बाजार खुलेगा। उस दिन लोगों की भीड़ होगी। माना जा रहा है कि दूसरे दिन 15 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार हुआ।

श्यामगंज बाजार में सड़क साफ

पिछले दो दिनों से श्यामगंज बाजार स्थित सड़क के बीच में ठेले, खोखा, बाइक और दुकानदारों का सामान होने से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था। ऊपर से अवैध ई-रिक्शा वाले भी घुस रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर एसीएम रोहित यादव ने अभियान चलाकर सड़क के बीच हो रहे अतिक्रमण का साफ करा दिया। दुकानदारों ने बताया कि सड़क के बीच और ठेके आदि खड़े होने से ग्राहक प्रभावित होते हैं। लेकिन शुक्रवार को सड़क अतिक्रमण से मुक्त हो गई।

आज यह बाजार खुलेगा

ज्वेलरी, सराफा, रेडीमेड, कपड़ा, साड़ी, टेलरिंग, उपहार, खिलौना, फोटोग्राफी, फोटोस्टेट, फुटवियर, घड़ी, चश्मा, सेनेटरी प्लंबर, प्रिटिंग प्रेस सेक्टर

जूस की दुकानें सजी रहीं

सिविल लाइंस, कलेक्ट्रेट गेट, राजेंद्रनगर, नावल्टी चौराहा, डीडी पुरम, प्रेमनगर आदि इलाकों में जूस दुकानें खुली देखी गईं। हालांकि नावल्टी चौराहा पर लस्सी दुकान बंद हो गई। पुराना शहर, चौपुला चौराहा आदि इलाकों में बदस्तूर लस्सी-जूस दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed