फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Broke the culvert and put a 10-inch pipe, the road washed away in the rain

पुलिया तोड़कर डाल दिया 10 इंच का पाइप, बारिश में बह गई सड़क

Wed, 20 Oct 2021 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Broke the culvert and put a 10-inch pipe, the road washed away in the rain
सुभाष नगर क्षेत्र में कटी सड़क।
सुभाषनगर पुलिया के सामने मालगोदाम रोड का काफी हिस्सा बहा
विज्ञापन

जलकल की टीम ने किया मुआयना, शुरू कराई सड़क की मरम्मत
बरेली। जल निगम की चूक से सुभाषनगर पुलिया के सामने मालगोदाम रोड का काफी हिस्सा बारिश में बह गया। इससे यातायात बाधित हो गया है। जंक्शन से चौपुला और चौपुला से जंक्शन की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहन रोड से नहीं गुजर पा रहे हैं। दरअसल, जलनिगम ने यहां पुलिया तोड़कर पानी के निकास के लिए सिर्फ 10 इंच का पाइप डाल दिया है। सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से जब पानी का प्रेशर बढ़ा तो पाइप फट गया और पानी नाले में जाने के बजाय सड़क की ओर तेजी से बहने लगा। इससे सड़क का काफी हिस्सा कट गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर जल निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम शुरू करा दिया है।
शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र का सीवर का पानी मालगोदाम रोड के नाले से होते हुए सुभाषनगर पुलिया के नीचे नाले में मिलता है। यहां से यह नाला रामगंगा में मिलता है। मालगोदाम रोड नाले का पानी पुलिया से होकर सुभाषनगर नाले में जाता था। करीब छह माह पहले जल निगम ने पुलिया तोड़कर वहां पानी के निकास के लिए 10 इंच का पाइप डाल दिया।
विज्ञापन

सोमवार को हुई तेज बारिश के दौरान पाइप फट गया। इसके बाद पानी सड़क की ओर बहने लगा। कुछ ही देर में सड़क का काफी हिस्सा पानी में बह गया। सिविल लाइंस के पार्षद पुष्पेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि मालगोदाम रोड के नाले का पानी पाइप फटने से सुभाषनगर नाले में पास नहीं हो सका। इससे सिविल लाइंस के कई इलाकों में जलभराव हो गया। पुरानी पुलिया को तोड़कर पाइप डालने से यह दिक्कत सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल जेई राजीव शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर निरीक्षण किया था। वहां पानी का बहाव तेज रहता है। वहां पहले बड़ी पुलिया था। उससे पानी निकलने में कोई दिक्कत नहीं होती थी, लेकिन जल निगम ने पुलिया तोड़कर पानी की निकासी के लिए सिर्फ दस इंच का पाइप डाल दिया। तेज बारिश से जब पानी का दबाव बढ़ा तो पाइप फट गया। पानी सड़क के नीचे बहने से मिट्टी कट गई और सड़क बह गई। जल निगम को पाइप डालने की बजाए पुलिया बनाने के लिए कहा गया है। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार का कहना है कि मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। पाइप फटने में उनके विभाग की कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed